लाइफ स्टाइल

घर के इंटीरियर को दे नया लुक इन साधारण तरीको से

SANTOSI TANDI
7 Aug 2023 12:16 PM GMT
घर के इंटीरियर को दे नया लुक इन साधारण तरीको से
x
साधारण तरीको से
अपने सपनों का घर आप से बेहतर भला कौन सजा सकता है। अपने घर को सजाना काफी मजे का काम है। हम अपनी मर्जी से घर में फर्नीचर, वॉल डैकोरेशन और रंगों का चुनाव खुद करते है तो मन को अलग ही सुकून मिलता है। साफ-सथुरा और स्मार्ट तरीके से सजा घर हमारी दिन भर की थकान को एकदम से दूर कर देता है। अगर आप अपने घर को अपने तरीके से सजाना चाहते हैं तो कुछ साधारण टिप्स को अपना सकते हैं। जब आप उसे सजाएंगे तो उसका अहसास ही अलग होगा और आपको संतोष भी मिलेगा। यहां दिए गए कुछ टिप्स को अपनाकर घर के इंटीरियर को नया अंदाज दे सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
स्कार्फ, चादर या स्टोल, किसी अच्छे प्रिंट वाले किसी एक कपड़े से भी आप दीवार को डिजाइनर लुक दे सकते हैं। इसके लिए बड़े प्रिंट अच्छा विकल्प हैं। ध्यान रखें कपड़े का बेस रंग दीवार के रंग जैसा ही होना चाहिए।
अगर आप कॉर्नर पर शेल्फ नहीं बनाना चाहते है तो वहां कोई खूबसूरत गमले में लगा प्लांट या फ्लॉवर प्लांट लगाएं।
ज्यादातर चीजें 90 डिग्री कोण के हिसाब से रखें मसलन रग्स, टेबल, चेयर व पिक्चर्स आदि। रूम को सजाने का एक खास तरीका है- कोने का सॉफ्ट होना या अगर आप शार्प कॉर्नर नहीं चाहते तो कुछ गोलाकार चीजों का संयोजन भी कर सकते हैं। एक राउंड कॉफी टेबल या रग आपके कमरे को अधिक आकर्षक बना सकता है।
पुराने फ्रेम से दीवार सजाने के लिए कोई महंगी पेंटिंग खरीदने के बजाय आप प्रिंटेड वॉलपेपर, हाथ से बनी पेंटिंग, पैच वर्क जैसा कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। लिविंग रूम व स्टडी रूम में इस तरह का प्रयोग काफी फबेगा।
किताबों को बिखेर कर ऱखने के बजाए इन्हें कॉर्नर पर शेल्फ बना कर सजाएं। इससे आपको बुक्स ढूढ़ने में भी आसानी होगी।
आप रूम को सफेद रखना चाहते हैं तो सही रंग चुनें। बाजार में तमाम तरह के सफेद रंग उपलब्ध हैं, जो पिंक, ब्ल्यू या यलो टोन में भी दिख सकते हैं। आपको सही सफेद यानी व्हाइट डायमंड कलर, कूल इफेक्ट देने के लिए प्योर व्हाइट और वार्मर इंटीरियर के लिए व्हाइट डव कलर बेस्ट होते हैं। इसे जांचने का सही तरीका है कि आप एक छोटे बोर्ड में अपनी पसंद या सफेद रंग भरें और उसे रूम में अलग-अलग जगह और अलग रोशनी में रखकर देखें कि वह दिन व रात में कैसा लगता है।
बड़े हॉल या बारांडे को रिच लुक देने के लिए आपकी कोई खूबसूरत साड़ी या कढ़ाईदार कपड़ा काम आ सकता है। कार्डबोर्ड के चौकोर टुकड़े दीवार पर लगाकर आप अपने कमरे को शाही लुक दे सकते हैं।
एक साइज के कई गोल पैच, या एक जैसे आकार के पैच को बड़े से कार्डबोर्ड पर चिपकाएं। इसे आप पलंग के ऊपर बेडरूम में लगाकर बेडरूम को डिजाइनर बना सकते हैं।
एक साथ पूरे घर में सब कुछ डिस्प्ले करना जरूरी नहीं है। इस तरह घर भरा-भरा व अजीब लगेगा। बेहतर होगा कि आप हर महीने भर में सजावटी सामानों की अदला-बदली कर लें। इससे घर में ताजगी का अहसास तो होगा ही साथ ही हर बार इंटीरियर में नयापन देखने को भी मिलेगा।
Next Story