लाइफ स्टाइल

बिना मेकअप होंठों को दें नैचुरल पिंक लुक, एलोवेरा के साथ करें ये उपाय

Saba Naaz
11 Jun 2025 9:12 PM IST
बिना मेकअप होंठों को दें नैचुरल पिंक लुक, एलोवेरा के साथ करें ये उपाय
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : होंठों का कालापन, सूखापन और दरार जैसी समस्याएं होना आम बात होती है। ये परेशानियां किसी एक मौसम की मोहताज नहीं होती हैं। अगर आप इस समस्या से बचाव करना चाहते हैं, तो एलोवेरा जेल से बने एक घरेलू लिप मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
महिलाएं हो या पुरुष दोनों ही जेंडर में होंठों के कालेपन की समस्या होती है। अब भले ही, इस समस्या के कारण एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं, मगर इनका इलाज एक जैसा हो सकता है। आमतौर पर दोनों ही अपने होंठों की रंगत सुधारने के लिए कुछ केमिकल वाली लिप क्रीम, ग्लॉस या फिर टिंट की मदद लेते हैं। आजकल बाजारों में होंठों की इन समस्याओं को टारगेट करते हुए कई अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स आने लगे हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स से लोगों को मनचाहे रिजल्ट्स नहीं मिल पाते हैं।
अगर आपके होंठ काले, सूखे और दरारों से भरे हुए हैं, तो आप एक बेहतरीन बेहतरीन घरेलू लिप मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। डॉक्टर मनोज दास ने साझा किया नुस्खा : होंठों की काया पलट करने वाले इस नुस्खे की जानकारी डॉक्टर मनोज दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के माध्यम से साझा की है। इस वीडियो में उन्होंने लिप मास्क बनाने की विधि के साथ-साथ सामग्री से होने वाले फायदों की जानकारी भी दी है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि घरेलू लिप मास्क बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत है।
लिप मास्क बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री : एलोवेरा जेल
शहद
बीटरूट पाउडर
नारियल तेल
इस लिप मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच बीटरूट पाउडर, एक चम्मच शहद और आखिर में दो चम्मच नारियल का तेल डालना है। इन चारों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। इस घरेलू लिप मास्क को लगाने से आपके होंठों के कालेपन, सूखेपन और दरारों की समस्या से राहत मिलेगी।
इस लिप मास्क को बनाकर आप किसी एयर टाइट डब्बी में भर कर रख सकते हैं। अब रोजाना रात में सोने से पहले बहुत थोड़ी सी क्रीम को अपने होंठों पर लगाएं और बिना साफ किए ही सो जाएं। आपको सुबह के समय इस मास्क को हटाना है। इस लिप मास्क को लगातार 10 से 15 दिन इस्तेमाल करने से आपके होंठ सॉफ्ट और गुलाबी नजर आने लगेंगे। आइए जानते हैं कि लिप मास्क में इस्तेमाल हुई सामग्री से क्या फायदे होते हैं।
काले होंठों को गुलाबी बनाने का तरीका
एलोवेरा: एलोवेरा होठों के लिए फायदेमंद होता है। इससे होठों को नमी मिलती है। अगर आपके होंठ कटे और फटे हैं, तो ये उन्हें सॉफ्ट बना सकता है।
बीटरूट पाउडर: ये पाउडर होंठों को नेचुरली गुलाबी बनाने का काम करता है। इससे आपके होंठों का कालापन दूर हो सकता है।
शहद: ये होंठों को मॉइस्चराइज करता है और ड्राई स्किन को चिकना बनाने में मदद करता है। इससे होंठों की दरारे भर जाती हैं।
नारियल तेल: ये होंठों को नमी देता है, डेड सेल को हटाने में मदद करता है और काले होंठों को गुलाबी बनाता है।
Next Story