लाइफ स्टाइल

लंबे चेहरे वाली लड़कियां ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

SANTOSI TANDI
25 Aug 2023 12:35 PM GMT
लंबे चेहरे वाली लड़कियां ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
x
दिखेंगी खूबसूरत
जब भी हम कहीं जाने के लिए रेडी होते हैं तो सबसे पहले कपड़े फिर मेकअप और उसके बाद हेयर स्टाइल के बारे में सोचते हैं। क्योंकि यही हमारे पूरे लुक को अच्छे से रेडी करता है। इसके लिए हम अलग-अलग तरह के ऑप्शन को भी ट्राई करते हैं। लेकिन जब वो अच्छा नहीं लगता तो उसे सिंपल कर लेते हैं। ऐसे में आपको अपने फेस कट का खास ध्यान रखना चाहिए। तभी आपका हेयरस्टाइल परफेक्ट बनेगा। अगर आपका फेस लंबा है तो इसके लिए आप यहां बताए गए हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं और परफेक्ट लग सकती हैं।
ओपन हेयर स्टाइल
कई बार ऐसा होता है कि हम जल्दी में कोई भी हेयर स्टाइल बना लेते हैं। लेकिन अब ऐसे न करें। क्योंकि जो भी आपका फेस कट अगर आप उसके हिसाब से हेयर स्टाइल बनाएंगी तो बिल्कुल अलग नजर आएंगी। ऐसे में अगर आपका फेस लंबा है तो आप ओपन कर्ल हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बालों को मशीन से कर्ल करना है फिर इन्हें स्प्रे से सेट करना है। ऐसे आपका हेयर स्टाइल बनकर रेडी हो जाएगा।
आप चाहे तो हेयर स्टाइल बनाने के बाद फैंसी एक्सेसरीज एड कर सकती हैं।
स्लीक बन हेयर स्टाइल
स्लीक बन हेयर स्टाइल आजकल हर कोई बनाना पसंद करता है। आप भी इन्हें बना सकती हैं। लंबे फेस वाली लड़कियों पर ये हेयर स्टाइल (ट्राई करें ये 5 हेयरस्टाइल) काफी क्लासी लगते हैं। इसकी खास बात ये होती है इस बन को बनाने के काफी कम समय लगता है। इसके लिए पहले आपको अपने बालों को स्ट्रेट करना है। फिर बालों में बन बनाना है। इसके बाद इसे पिन और हेयर बैंड की मदद से सेट करना है। इस तरीके से आपका परफेक्ट हेयर स्टाइल रेडी हो जाएगी।
पोनीटेल हेयर स्टाइल
अगर आप क्लासी लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इसके लिए आप पोनीटेल हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके के हेयर स्टाइल (पतले बालों के लिए परफेक्ट हेयर स्टाइल) लंबे फेस वाली लड़कियों पर काफी अच्छे लगते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इन्हें बनाने में समय भी कम लगता है। इसके लिए पहले आपको सारे बालों को इकट्ठा करना होता है फिर इन्हें रबर बैंड से सेट करना होता है। फिर पिन लगाकर सारे बालों को सेट करना होता है। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल रेडी हो जाएगा।
इस तरीके से लंबे फेस वाली लड़कियां हेयर स्टाइल रेडी कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं। इससे आपका लुक भी परफेक्ट लगेगा साथ ही आपको कुछ यूनिक ट्राई करने का मौका भी मिलेगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story