लाइफ स्टाइल

इन 6 चीजों पर खूब पैसे खर्च करती हैं लड़कियां, जानें आखिर इन चीजों पर क्यों होता है ज्यादा खर्च?

Tulsi Rao
6 May 2022 9:46 AM GMT
इन 6 चीजों पर खूब पैसे खर्च करती हैं लड़कियां, जानें आखिर इन चीजों पर क्यों होता है ज्यादा खर्च?
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Reasons Why It's More Expensive to be a Girl: ऐसा कहा जाता है कि लड़की होना काफी महंगा है, क्योंकि लड़कियों के लाइफस्टाइल पर लड़कों से ज्यादा खर्च होता है. गर्ल्स को ब्यूटीफुल और एट्रैक्टिव दिखना पसंद है, इसी गुड लुक्स की चाहत में वो लेटेस्ट ट्रेंड्स फॉलो करती हैं ताकि वो किसी से कम न लगें. आइए हम लड़कियों से जुड़ी कुछ खास बताने जा रहे हैं.

लड़कियों को रास आती है शॉपिंग
अगर आप शॉपिंग मॉल या मार्केट में जाएं, पाएंगे कि लड़कियां अपनी पसंदीदा चीजें खरीदने में काफी वक्त लगाती है, क्योंकि उन्हें अपने स्टाइल से कॉम्प्रोमाइस करना बिलकुल भी पसंद नहीं है. आखिर वो क्या चीजें हैं जिन पर गर्ल्स सबसे ज्यादा खर्च करना पसंद करती हैं.
इन 6 चीजों पर खूब पैसे खर्च करती हैं लड़कियां
1. मेकअप प्रोडक्ट्स
2. लेटेस्ट लेडीज बैग्स
3. महंगी जूलरी
4. बाहर का खाना
5. आउटफिट्स
6. फुटवियर्स
आखिर इन चीजों पर क्यों होता है ज्यादा खर्च?
आजकल सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करने का ट्रेंड है, गर्ल्स इन प्लेटफॉर्म्स पर खुद को फैशनेबल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं, इससे उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ जाती है. अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खाना भी उनके टेंड्स का हिस्सा है.
पैसे खर्च करने के स्मार्ट तरीके
-शहरों में कई मार्केट्स ऐसे हैं जहां महंगे दिखने वाले कपड़े और फुटवियर वाजिब दामों पर मिलते हैं, इसके लिए आप ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे.
-अगर आप बाहर जाकर रेस्टोरेंट में पार्टी करना पसंद करती हैं, तो बेहतर है कि बिल को आपस में बांट लें, ऐसा करने से किसी एक इंसान पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा.
-मेकअप पर ज्यादा पैसे खर्च करने के बजाए सिंपल लुक अपनाएं, इससे न सिर्फ आप नेचुरल बल्कि गुड लुकिंग भी दिखेंगी.
-कई त्योहारों पर ऑनलाइन शॉपिंग पर ऑफर्स आते हैं, अगर आप दोस्तों के साथ मिलकर बल्क में सामान खरीदें तो अच्छा खासा डिस्काउंड मिल जाता है


Next Story