लाइफ स्टाइल

अपने पार्टनर से इन बातो का इज़हार नही कर पाती लडकियां

Mohammed Raziq
8 Sept 2023 5:10 PM IST
अपने पार्टनर से इन बातो का इज़हार नही कर पाती लडकियां
x
नही कर पाती लडकियां
हर लड़की की अपने ब्वॉयफ्रेंड से कुछ ख्वाहिश होती है जिसे वह खुद कभी नहीं बताती। लेकिन मन ही मन हर लड़की चाहती है कि बिन बोले उसका ब्वॉयफ्रेंड उसके लिए ये चीजे करें। भले ही ये छोटी-छोटी बातें हों लेकिन इस बात में कोई शक नहीं हैं कि इसीसे रिश्ते में मिठास बनी रहती है और ऐसा न करने से तकरार शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो हर लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से चाहती हैं लेकिन इनके बारे में कभी बोलती नहीं है।
प्यार किसी शब्द का मोहताज नहीं होता इसके बावजूद हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे बार-बार यह अहसास दिलाता रहे कि वह उससे कितना प्यार करता है। लड़कियां हमेशा चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें दिनभर में कई बार आई लव यू बोले।
भले ही ये एक छोटी सी बात हो लेकिन ब्वॉयफ्रेंड कागुड मॉर्निंग और गुडनाइट विश करना वाकई एक अच्छा एहसास देता है। इसी गुड मॉर्निंग से कुछ लड़कियों का दिन बन जाता है, तो कुछ को इस गुडनाइट विश के बाद ही अच्छी नींद आती है।
आमतौर पर हर लड़की को फोटो खिंचवाने का शौक होता हैं। और अगर उस लड़की का कोई ब्वॉयफ्रेंड हो तब तो उसे फोटो फोबिया ही हो जाता है। खासकर जब लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड के साथ होती हैं तो ज्यादा से ज्यादा तस्वीरें खींचती हैं और ये सिलसिला तब तक चलता है जब तक कि ब्वॉयफ्रेंड इरिटेट न हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिताए हर लम्हे को कैमरे में कैद करना चाहती हैं।
एक बात जो हर गर्लफ्रेंड में कॉमन होती है या ये कह लें कि लड़कियों को बॉयफ्रेंड से इसी बात की शिकायत होती है कि तुम वक्त नहीं देते, ज्यादा बातें नहीं करते। कई दोस्त होने के बावजूद गर्लफ्रेंड चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उससे घंटों बातें करे।
एक आदत जो अमूमन हर गर्लफ्रेंड में होती है वो ये कि उन्हें छोटी-छोटी चीजों पर तारीफ कराना बहुत पसंद होता है। उनकी ऐसी चाहत होती है कि कपड़ों से लेकर उनके नेचर तक, ब्वॉयफ्रेंड हर चीज में उनकी तारीफ करे।
लड़की खुद से कहे न कहे लेकिन हर लड़की यह चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे किस करे। उसे जान, बाबू, सोना जैसे क्यूट नामों से बुलाए।
Next Story