लाइफ स्टाइल

लड़कों की इन बातों की दीवानी होती है लडकियां

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 12:45 PM GMT
लड़कों की इन बातों की दीवानी होती है लडकियां
x
दीवानी होती है लडकियां
अकसर रिलेशनसिप के बारे में लड़कों की पसंद-नापसंद में जिक्र होता रहता है। लेकिन लड़कियां अपने रिश्ते में किस स्वभाव के और किस तरह के लड़कों को पसंद करती है। इसके बारे में बहुत कम बताया जाता है। इसलिये हम पांच तरह के लड़को को बता रहै है जिनके साथ लड़कियां अपनी जिंदगी बिताना पसंद करती है। हर लड़की को लड़कों में अलग-अलग चीज़ें पसंद आती हैं। किसी को लंबा कद तो किसी को 6 पैक्स। लेकिन आज हम आपको वो चीज़ें बता रहे हैं जो हर लड़की लड़के में सबसे पहले देखती है और देखती ही रह जाती है। अगर आप भी गर्लफ्रेंड की तलाश में हों तो इस लिस्ट से खुद को अपडेट ज़रूर कर लें क्योंकि हर लड़की को लड़कों में ये बातें चाहिए ही चाहिए।
हैंडसम पर्सनैलिटी :
एक लड़की हमेशा भगवान से ये ही दुआ करती है कि उसका साथी सुंदर हो ताकि समाज में और अपने आस-पास के लोगों में उसकी एक पहचान बरकरार रह सके।
आत्मविश्वास से भरपूर :
लड़कियां आत्मविश्वास से भरपूर लड़कों को पसंद करती हैं। जिन लड़कों में आत्मविश्वास होता है या जो खुद पर भरोसा करते हैं वे लड़कियों की पहली पसंद बन सकते हैं। लड़कों की यह क्वॉलिटी लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने में काफी मदद करती है।
फॉर्मल और कैज़ुअल में फर्क :
लड़कियों को वही लड़के पसंद आते हैं जिन्हें फॉर्मल और कैज़ुअल ड्रेसिंग में अंतर मालूम हो। जी हां, बेमैच ड्रेंसिग से उन्हें सख्त नफरत होती है, बेशक आपकी गर्लफ्रेंड आपको न बताए लेकिन उनकी नज़र भी आते-जाते उन लड़कों पर पड़ ही जाती होगी जिनकी ड्रेसिंग सेंस अच्छी होती है।
थोड़ा इमोश्नल होना भी है ज़रूरी :
वैसे कहा जाता है कि लड़कियों को इमोश्नल लड़के पसंद नहीं होते, पर ऐसा नहीं है दोस्त! क्योंकि अगर आप लड़की की भावनाओं को नहीं समझोगे तो हो सकता है वो आपसे मोहब्बत न कर पाये।
खुशमिजाज :
लड़कियों को हमेशा खुश रहने वाले लड़के पसंद आते हैं। अगर आप अपने साथ-साथ लड़कियों को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो आप उनकी नजरों में हीरो बन सकते हैं। लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों के साथ रहना चाहती हैं जो उन्हें हंसाए और जिससे बात करना काफी आसान हो।
फिट बॉडी :
अब ये बात तो आप भी मानते होंगे कि कोई भी कपड़ा तभी अच्छा लगता है जब बॉडी फिट हो। 6 पैक्स वाला ही नहीं बल्कि एक हेल्थी और फिट आदमी, लड़कियों को बहुत जल्दी अट्रैक्ट करता है।
रोमेंटिक हो :
रोमांस के मामले में बंदा पूरा शाहरुख़ टाइप होना चाहिए। क्योंकि लड़कियों को रोमांटिक बंदे पसंद आते हैं। तो अब से सीख लो भाई रोमांस करना।
केयरिंग :
लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो केयरिंग हो। ख्याल रखने की प्रवृत्ति से लड़कियों को लगता है कि आप हर घड़ी उनके साथ रहेंगे। लड़कों का केयरिंग स्वभाव लड़कियों को उनके प्रति आकर्षित करता है।
सम्मान देने वाले :
लड़कियों को वो लड़के काफी इंप्रेस करते हैं जो लड़कियों का सम्मान करते हैं। महिलाओं को सम्मान देने से आपकी महिलाओं के प्रति सोच का पता चलता है। महिलाओं को सम्मान देने से लडकियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं।
Next Story