- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हृदय के लिए फायदेमंद...

x
गिलोय का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। तो वहीं आंवला जूस भी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी गिलोय और आंवला जूस का एक साथ सेवन किया है। गिलोय और आंवला जूस का एक साथ सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। गिलोय और आंवला जूस का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गिलोय आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं आंवला में विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं गिलोय और आंवला जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
गिलोय और आंवला जूस पीने के 7 फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद
गिलोय और आंवला जूस का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।
शरीर होता है डिटॉक्स
अगर आप रोजाना नियमित रूप से गिलोय और आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप गिलोय और आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
गिलोय और आंवला जूस का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट गुण आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करते हैं और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।
वजन घटाने में सहायक
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको गिलोय और आंवला जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गिलोय और आंवला जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
हृदय के लिए फायदेमंद
गिलोय और आंवला जूस का सेवन हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story