लाइफ स्टाइल

दांतों की झंझनाहट को दूर करें इन घरेलु नुस्खों से

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 1:45 PM GMT
दांतों की झंझनाहट को दूर करें इन घरेलु नुस्खों से
x
इन घरेलु नुस्खों से
स्वस्थ शरीर के साथ-साथ दांतों का मजबूत होना भी बहुत जरूरी है। दांतों में ठंडा- गरम लगना एक बहुत आम समस्या है। दांतों से ही हम खाने का सही स्वाद ले पाते हैं लेकिन कुछ लोगों के दांत बहुत सैंसेटिव होते हैं और कुछ भी ठंडा-गर्म खाने से दांतों में झनझनाहट होने लगती है। ऐसा सिर्फ दांतों की सही देखभाल न करने की वजह से होता है। इस समस्या का अगर सही समय पर इलाज न किया जाए तो दांतों से जुड़ी और भी कई समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर दांतों की झनझनाहट को रोका जा सकता है।
तिल, सरसों का तेल और नारियल का तेल एक-एक चम्मच करके अच्छी तरह मिला लें। अब इस तेल से दांतों और मसूड़ों की मसाज करें। उसके बाद गुनगुने पानी से मुंह साफ कर लें। कुछ दिन ऐसा करने पर आपको खुद ही फर्क नजर आने लगेगा।
फ्लोराइड हमें दांतों की सड़न और टूथ इनेमल को डैमेज होने से बचाता है। ऐसे माउथवॉश और टूथपेस्ट का प्रयोग करें जिसमें फ्लोराइड शामिल हो।
नमक और सरसों के तेल से मसाज करना भी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो सिर्फ सरसों के तेल से भी दांतों और मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं।
संवेदनशील दांतों के लिए बाजार में कई खास तरह के टूथपेस्ट मौजूद हैं। तो दातों में ठंडा-गरम लगने पर साधारण टूथपेस्ट के बजाय इनका उपयोग करें। व्हाइटनर युक्त टूथपेस्ट का उपयोग न करें, ये टूथपेस्ट दांतों पर कठोरता से काम करते हैं जिससे तकलीफ और बढ़ जाती है।
हल्के गरम पानी में लगबग 2 चम्मच नमक मिला लें। और फिर इस घोल से सुबह को तथा रात को सोने जाने से पहले कुल्ला करें। यह एक आयुर्वेदिक उपचार है जो दांतों में ठंड़ा-गरम लगने की समस्या में कभी लाभदायक होता है।
दांतों की झनझनाहट को ठीक करने के लिए काले तिल भी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए दिन में 2 बार 1-1 चम्मच काले तिल को अच्छी तरह चबाएं।
सॉफ्ट या एक्स्ट्रा सॉफ्ट ब्रश का ही उपयोग करें। कड़क ब्रिसल्स से दांत घिसने लगते हैं। दांत संवेदनशील होने पर अक्सर लोगों को ब्रश करते हुए दर्द उठता है। कड़क ब्रिसल्स प्राकृतिक रूप से होने वाली मरम्मत के काम में भी अवरोध पैदा करते हैं। दांतों पर हल्के से ऊपर-नीचे ब्रश करें। ब्रश करने का तरीका गलत होने पर भी संवेदनशीलता बढ़ जाती है।
Next Story