- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- एक रात में दांत का...
लाइफ स्टाइल
एक रात में दांत का कीड़ा और दर्द से हमेशा के लिए पाएं छुटकारा
Apurva Srivastav
2 July 2023 2:05 PM GMT

x
सफेद,चमकदार और स्वस्थ दांत हर कोई पाना चाहता है, जैसे शरीर के बाकी हिस्सों की सफाई जरूरी होती है उसी प्रकार दाँतो की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है। जब हम मुस्कुराते है तब हमारे दांत ही दिखते है और अगर दांत स्वस्थ होंगे तो आपकी सुंदरता को भी बढ़ाएंगे। अनियमित दिनचार्य और गलत खान पान के कारण दाँतो में कीड़े लग जाते है और दांत दर्द करने लग जाते है। अगर इस समस्या का ठीक समय पर इलाज ना किया जाए तो ये परेशानी आगे चलकर आपके दांत को कमजोर कर अंदर से खोखला बना सकती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो घबराइये मत आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप इस समस्या से तुरंत छुटकारा पा सकते।
दाँतो की रोजाना दिन में 2 बार सफाई करें और क्या आप जानते है कि दाँतो की समस्या के लिए लौंग किसी वरदान से कम नहीं है।
लौंग एक ऐसी औषधि है जो गुणों का भंडार है। दांत दर्द या दांत में छिपे कीटाणुओं से लड़ने में लौंग आपकी मदद करेगा आपको करना क्या है कि लांग के तेल में रुई डुबो कर उस दांत पर रखनी है जिसमे कीड़ा लगा हुआ है या आप एक और तरीके भी अपना सकते है उसमें आपको 2-3 लौंग पीसकर चूर्ण बना लेना है और कीड़े वाले दांत पर रख के 5 मिंट तक लार बनने दे तथा उसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लीजिए। नियमित रूप से इनका प्रयोग करने पर आपको जल्द ही आराम मिलेगा.
Next Story