लाइफ स्टाइल

काम करते समय ऑफिस में नींद आने की समस्या से पाए छुटकारा, फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
12 Jun 2022 10:31 AM GMT
काम करते समय ऑफिस में नींद आने की समस्या से पाए छुटकारा, फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सेहतमंद रहने के लिए सही दिनचर्या का पालन, उचित खानपान, रोजाना एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। लापरवाही बरतने से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर्स भी व्यक्ति को रोजाना कम से कम 8 घंटे सोने की सलाह देते हैं। हालांकि, आजकल इंटरनेट का जमाना है। इस दौर में लोग देर रात तक इंटरनेट सर्फिंग करते हैं। इसके चलते अगली सुबह उनकी नींद नहीं खुलती है। अगर खुलती भी है, तो व्यक्ति आधे-अधूरे मन से हर कार्य करता है। इसके बाद व्यक्ति ऑफिस में नींद की समस्या से परेशान रहता है। उन्हें काम करते समय नींद आने लगती है। ऐसा लगभग सभी के साथ होता है। यह सामान्य बात है। इसके लिए विशेष चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इन आसान टिप्स को अपनाकर काम करते समय ऑफिस में नींद आने की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

कॉफी पिएं
लंबे समय तक एक पॉश्चर में रहने से नींद आना लाजिमी है। इससे बचने के लिए जब आपको नींद आती है, तो उस समय कॉफ़ी ब्रेक लें। आसान शब्दों में कहें तो कॉफ़ी पिएं। कॉफ़ी में कैफीन पाया जाता है। इसके सेवन से इंस्टेंट नींद गायब हो जाती है। खासकर, ब्लैक कॉफ़ी ज्यादा फायदेमंद और कारगर साबित होती है।
गाने सुनें
काम करते समय आलस के चलते भी नींद आने लगती है। इससे बचने के लिए गाने का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, एक चीज का अवश्य ध्यान दें कि लो पिच या सैड सॉन्ग न सुनें। बल्कि रैप म्यूजिक का सहारा लें। इससे नींद गायब हो जाएगी। साथ ही आप बेहतर महसूस करेंगे।
खाने पर ध्यान दें
अक्सर दोपहर के समय में भरपेट खाना खाने से नींद आने लगती है। इसके लिए लाइट लंच लें। वहीं, लंच में दही के सेवन से बचें। ऐसा माना जाता है कि दही के सेवन करने के बाद नींद आने की संभावना अधिक रहती है। इसके लिए लाइट लंच लेकर नियमित अंतराल पर फ्रूट्स या स्नैक्स खाएं।
रात में पर्याप्त नींद लें
देर रात मोबाइल सर्फिंग करने से नींद पूरी नहीं होती है। इसके चलते अगले दिन नींद आने की शिकायत रहती है। इसके लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे जरूर सोएं। एक चीज अवश्य ध्यान रखें कि न अधिक और न ही कम नींद लें। इससे काम करते समय नींद आने की समस्या दूर हो जाएगी। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।


Next Story