लाइफ स्टाइल

डिप्रेशन की समस्या से पाए निजात, रोजाना पिएं यह खास चाय, जानें अन्य फायदे

Tulsi Rao
16 Jun 2022 7:54 AM GMT
डिप्रेशन की समस्या से पाए निजात,  रोजाना पिएं यह खास चाय, जानें अन्य फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल डिप्रेशन यानी तनाव आम समस्या हो गई है। यह एक मानसिक विकार है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। व्यक्ति खुद को ठगा और हारा महसूस करता है। इसके चलते व्यक्ति खुद को परिवार और समाज से अलग कर एक ऐसी दुनिया में जीने लगता है। जहां, उम्मीद की किरण नहीं पहुंच पाती है। व्यक्ति के मन और मस्तिष्क में केवल नाकारात्मक चीजें उमड़ती रहती हैं। डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति के लिए सामान्य जीवन जीना आसान नहीं होता है। इसके लिए अंदर से मजबूत होना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह एक ऐसा विकार है, जिसमें इलाज हेतु पीड़ित व्यक्ति का सहयोग बहुत जरूरी है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लिए डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, मानसिक तनाव को कम करने और मन मस्तिष्क को सुचारू ढंग से कार्य करने हेतु ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि ग्रीन टी के सेवन तनाव में आराम मिलता है। खासकर, तुलसी की चाय वरदान साबित होती है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

तुलसी
सनातन धर्म में तुलसी को देवी की उपाधि दी गई है। हर रोज महिलाएं सुबह में तुलसी के पौधे में जल का अर्घ्य देती हैं और संध्याकाल में दिया जलाकर आरती करती हैं। वहीं, कार्तिक माह में देवउठान एकादशी को तुलसी विवाह मनाया जाता है। जबकि, आयुर्वेद में तुलसी को औषधि माना जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तुलसी की चाय पीने से रक्तचाप में आराम मिलता है। साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके अलावा, तुलसी की चाय में कैफीन नहीं होता है। इसके लिए आप तुलसी की चाय को शाम के समय भी पी सकते हैं।
क्या कहती है शोध
ncbi पर छपी एक शोध में तुलसी की चाय के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो खराब खानपान, अत्यधिक आराम या वर्क आउट न करने के चलते मेटाबॉलिक सिंड्रोम की समस्या होती है। मेटाबॉलिक सिंड्रोम से उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, हृदय संबंधी बीमारी, डायबटीज रोग का खतरा बढ़ जाता है। तुलसी की चाय पीने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम में आराम मिलता है। इस चाय के सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम हो जाता है। इसके लिए तनाव से निजात पाने के लिए तुलसी की चाय जरूर पिएं।


Next Story