लाइफ स्टाइल

होली के ज़िद्दी रंग से पाए छुटकारा इस टिप्स से

Kajal Dubey
5 March 2023 3:52 PM GMT
होली के ज़िद्दी रंग से पाए छुटकारा इस टिप्स से
x

फाइल फोटो 

अच्छी क्वालिटी के रंग और गुलाल खरीदें


जनता से रिश्ता वेबडेसक | रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इस त्योहार पर लोग आपस में ईर्ष्या और द्वेष को भुलाकर एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। साथ ही मिल बैठकर पूरी पकवान भी खाते हैं। इसके लिए लोग एक दूसरे के घर जाकर जमकर होली खेलते हैं। होली खेलने में लोग इतना मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें यह याद नहीं रहता है कि बाद में जिद्दी रंग को हटाना मुश्किल काम होता है। इसके लिए लोगों के चेहरे और स्किन पर कई दिनों तक रंग लगे रहते हैं। लोग इसी गेटअप में वर्क स्टेशन पर जाते है। अगर आप भी जमकर होली खेलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो होली खेलने के बाद ज़िद्दी रंग को चेहरे और शरीर से हटाने के लिए इन आसान टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

-बाजार में मिलने वाले रंगों में मिलावट भी होता है। इससे एलर्जी का खतरा रहता है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के रंग और गुलाल खरीदें। साथ ही लोगों को सही गुणवत्ता वाले रंग खरीदने की सलाह दें। इनमें मिलावट नहीं होता है। इससे स्किन को भी नुकसान नहीं होता है।

-रंग खेलने से पहले चेहरे और शरीर पर तेल लगाना न भूलें। इसके लिए आप सरसों या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने बालों में भी तेल लगा सकते हैं। इससे बालों को रंगों से नुकसान नहीं होगा। साथ ही जिद्दी रंग को हटाने में मदद मिलेगी।


-होली खलेते समय बाजू बंद कपड़े पहनें। अगर आप हॉफ शर्ट या टी शर्ट में होली खेलते हैं, तो चेहरे और शरीर के अधिकांश भाग रंग के संपर्क में आ जाएंगे। इसके लिए हमेशा फ़ूल कपड़े पहनकर ही होली खेलें।

-चेहरे को रंग से बचाने के लिए स्किन पर क्रीम और बाम जरूर लगाएं। इससे रंग हटाने या छुड़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, ऑर्गेनिक रंगों से होली खेलने से त्वचा पर बुरा असर नहीं पड़ता है।


Next Story