- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों में चिपचिपे...
लाइफ स्टाइल
गर्मियों में चिपचिपे बालों की समस्या से पाएं छुटकारा ,आजमाएं ये टिप्स
Tara Tandi
6 May 2023 10:23 AM GMT

x
गर्मियों में सिर पर पसीना आने से सिर चिपचिपा हो जाता है। इस वजह से स्कैल्प पर खुजली भी होने लगती है। वहीं पसीने के अलावा जब स्कैल्प पर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। यही डैंड्रफ की समस्या का कारण बनता है। इससे बाल झड़ने लगते हैं। तेज धूप भी बालों को काफी नुकसान पहुंचाती है। दोमुंहे बालों की समस्या होती है। बालों से महक आने लगती है। बाल बहुत तैलीय हो जाते हैं।ऐसे में बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए आप कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन समस्याओं से निजात पाने के लिए आप किन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल का तेल
नारियल का तेल स्कैल्प के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे बाल तेजी से बढ़ते हैं। यह बालों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह सेबम उत्पादन को नियंत्रित करता है।
हरी चाय
आप ग्रीन टी का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक गिलास में पानी उबाल लें। इसमें 2 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं। इसे कुछ देर ठंडा करें। इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस पानी से बालों में स्प्रे करें। कुछ घंटों के लिए इसे बालों पर ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाल धोएं। ग्रीन टी से बना यह स्प्रे बालों का चिपचिपापन दूर करने में मदद करता है।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें। यह स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। इसके लिए एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट को 2 घंटे के लिए बालों में लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें। आप इसे हर हफ्ते इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोविरा
एलोवेरा का प्रयोग करें। यह बालों को चमकदार बनाता है। यह रूखे बालों की समस्या से निजात दिलाता है। यह सीबम को नियंत्रित करता है। एलोवेरा बालों को स्वस्थ और मुलायम बनाता है। कुछ देर बाद केमिकल फ्री शैंपू से बालों को धो लें।

Tara Tandi
Next Story