लाइफ स्टाइल

हेयर फॉल से छुटकारा: प्याज के रस में मिलाएं ये 2 घरेलू चीजें, मिलेगा बेहतर रिजल्ट

nidhi
26 April 2026 1:06 PM IST
हेयर फॉल से छुटकारा: प्याज के रस में मिलाएं ये 2 घरेलू चीजें, मिलेगा बेहतर रिजल्ट
x
हेयर फॉल से छुटकारा
Right way to apply onion juice to hair: बालों के झड़ने, डैंड्रफ आदि की समस्या से आज अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. बाल लगातार धूल-गंदगी, प्रदूषण, केमिकल शैम्पू, हेयर डाई, हेयर कलर के इस्तेमाल से बाल जड़ से कमजोर होने लगते हैं. लगातार हेयर फॉल से स्कैल्प जगह-जगह खाली नजर आने लगता है. मांग चौड़े हो जाते हैं. ऐसे में कुछ नहीं सूझता है कि क्या किया जाए ताकि बालों का गिरना बंद हो सके. आपने बालों को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे ट्राई किए होंगे. इसमें प्याज के रस के फायदों के बारे में भी जरूर सुना होगा. काफी लोग बालों में प्याज का रस लगाते भी हैं, लेकिन फिर भी फायदा नहीं मिल पाता है. दरअसल, कुछ लोग प्याज का रस निकाल कर डायरेक्ट बालों और स्कैल्प पर अप्लाई कर लेते हैं. मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने बालों में प्याज का रस लगाने का सही तरीका बताया है. आप इस तरह से इस जूस को लगाकर देखिए, आपको जरूर फायदा मिलेगा. बालों का गिरना कम होगा, जड़ों से हेयर मजबूत होंगे, शाइन आएगी, डैंड्रफ कम होगा, स्कैल्प हेल्दी रहेगा.
बालों में प्याज का रस लगाने का सही तरीका
शेफ पंकज भदौरिया के अनुसार, हम सभी ने बालों के झड़ने को रोकने के लिए प्याज का रस इस्तेमाल किया है, लेकिन शायद गलत तरीके से. आपको बेहतर परिणाम चाहिए तो प्याज के रस को इस्तेमाल करने से पहले उसे फर्मेंट करना जरूरी है.
प्याज के रस को ऐसे करें फर्मेंट
प्याज को छीलकर टुकड़ों में काट लें. अब इसे आप मिक्सी में डालकर पीस लें. इसे अच्छी तरह से किसी कपड़े में डालकर रस निचोड़ कर निकाल लें. अब इस रस में थोड़ा सा नमक और शहद डालकर मिलाएं. इसे 2 दिन के लिए फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें. इसे यूज करने से पहले बालों को गीला कर लें. गीले स्कैल्प पर प्याज के रस को लगाएं और 1 घंटे तक रहने दें. इसके बाद किसी माइल्ड हर्बल शैम्पू से बालों को धो लें.
सप्ताह में कितनी बार लगाएं?
यदि आप बेहतर और जल्दी रिजल्ट पाना चाहते हैं तो इस रस को बालों में हफ्ते में दो बार अप्लाई करें. कम से कम 4 से 6 हफ्तों तक इसे लगाएं.
प्याज का रस बालों के लिए कैसे है फायदेमंद?
यह इसलिए काम करता है, क्योंकि प्याज में मौजूद दो तत्व क्वेरसेटिन (Quercetin) और सल्फर बालों के लिए फायदेमंद होते हैं. ये केराटिन बनाने में मदद करते हैं. सूजन कम करते हैं. स्कैल्प इन्फेक्शन से लड़ते हैं. फर्मेंटेशन से लाभकारी विटामिन्स की मात्रा बढ़ती है. बालों की जड़ों में वृद्धि को बढ़ावा मिलता है. निष्क्रिय हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय करने में मदद मिलती है.
Next Story