- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मिनटों में ऐसे पाएं...

x
हेअर फॉल से छुटकारा
Hair Care: आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है, चाहे उम्र कोई भी हो. धूल, प्रदूषण, स्ट्रेस और खराब लाइफस्टाइल हमारे बालों को कमजोर बना देते हैं. लेकिन अगर आप रोजाना सिर्फ 5 मिनट अपनी हेयर केयर में लगाएं, तो बालों को झड़ने से रोका जा सकता है. इस आसान और असरदार रूटीन से न सिर्फ हेयर फॉल कम होगा, बल्कि बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार भी होंगे. तो आइये जानते हैं की कैसेमिनटों में ऐसे पाएं हेअर फॉल से छुटकारामिनटों में ऐसे पाएं हेअर फॉल से छुटकारा
स्कैल्प मसाज
स्कैल्प मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती है. इसके लिए गुनगुना नारियल तेल, आंवला तेल या कैस्टर ऑइल लेकर उंगलियों से हल्के हाथों से 1 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें.
माइल्ड हर्बल शैम्पू
बाल को हमेशा माइल्ड हर्बल या सल्फेट-फ्री शैम्पू से हेयर वॉश करें. यह बालों और स्कैल्प की गंदगी को धीरे से साफ करता है और नेचुरल ऑयल को बरकरार रखता है. ध्यान रखें कि शैम्पू को डायरेक्ट स्कैल्प पर न डालें, पहले उसे थोड़ा पानी में घोलें और फिर हल्के हाथों से बालों में लगाएं.
हेयर मास्क या कंडीशनर
हफ्ते में दो बार हेअर मास्क या कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें. हेअर मास्क बनाने के लिए 1 बाउल दही, 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं. इसे 15 – 20 मिनट तक बालों पर लगाए रखने के बाद धोएं.
टॉवेल ड्राई और सिरम
नरम कॉटन टॉवेल से हल्के हाथों से बाल सुखाएं. नमी वाले बालों पर सिरम या एलोवेरा जेल लगाएं.
नाइट केयर
चोटी बनाएं या सैटिन का स्कार्फ यूज करें. सोते समय बाल खुले न छोड़ें. इससे हेयर ब्रेकेज कम होता है.
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारस्कैल्प मसाजमाइल्ड हर्बल शैम्पू
Next Story





