लाइफ स्टाइल

इन घरेलू उपायों की मदद से पाये अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा

SANTOSI TANDI
14 Aug 2023 1:07 PM GMT
इन घरेलू उपायों की मदद से पाये अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा
x
कालेपन से छुटकारा
आज के समय में महिलाये को शौक होता है सिलिव लेस कपड़े पहनने का जिसमे अंडरआर्म्स साफ नजर आते है। अंडरआर्म्स अगर काले हो तो इन कपड़ो को पहना नही जा सकता है। इनको हटाने के लिए गलत उत्पादों का सहारा लेती है। जिनसे कोई फायदा नही होता है बल्कि ये हमारे शरीर को नुकसान ही पहुचांति है। आज हम आपको बतायेंगे कुछ घरेलू नुस्खे जिनकी वजह से आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकती है तो आइये जानते है इस बारे में....
हल्दी आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा निखारने का काम करती है। अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए हल्दी को दूध के साथ मिलाये और उसका पेस्ट बनाकर उन जगहों पर लगाये। सूखने के बाद उसको हल्के हाथो से रगड़ ले, ऐसा करने से कालापन दूर हो जाएगा।
बादाम को घिसकर इसमें एक चम्मच दूध पाउडर और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से हफ्ते में 3 से 4 बार अंडरआर्म्स पर मालिश करें इससे जल्द इनका कालापन दूर हो जायेगा।
बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें फिर इसे स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें इससे डेड स्किन सेल्स हट जायेंगी और कालापन भी दूर हो जायेगा।
एलोवेरा के उपयोग से कालेपन को दूर किया जा सकता है। रोजाना एलोवेरा के गूदे को निकालकर रगड़ने से अंडरआर्म्स का कालापन दूर होता है।
हफ्ते में एक दिन नीम का पेस्ट अंडरआर्म्स पर लगाएं। इससे आपके अंडर आर्म्स सफेद हो जाएंगे। नीम एक अच्छा एंटीबैक्टेरियल है इस वजह से अंडरआर्म्स में पसीना आने पर बदबू की समस्या भी खत्म हो जाती है।
Next Story