लाइफ स्टाइल

इस tips से पाए डार्क सर्कल से छुटकारा

Ritisha Jaiswal
17 Oct 2022 2:55 PM GMT
इस tips से पाए डार्क सर्कल से छुटकारा
x
इन दिनों डार्क सर्कल की समस्या आम हो गई है। इसकी वजह घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठे रहना, नींद पूरी न होना आदि है। इसके अलावा भी कई और कारणों से डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है।

इन दिनों डार्क सर्कल की समस्या आम हो गई है। इसकी वजह घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठे रहना, नींद पूरी न होना आदि है। इसके अलावा भी कई और कारणों से डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है। यूं तो लोग डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए कई नुस्खे अपनाते हैं। कंसीलर से लेकर मेकअप तक, भले ही ये चीजें आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल को छिपाने में मदद करे, लेकिन यह इसका परमानेंट इलाज नहीं है। बेहतर होगा कि आप कुछ ऐसे उपायों को अपनाएं जो इन डार्क सर्कल की हमेशा-हमेशा के लिए छुट्टी कर दें। आइए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में जिससे आप डार्क सर्कल से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

दूध और गुलाब जल
दूध और गुलाब जल डार्क सर्कल्स को दूर करने में काफी मदद करता है। इसके लिए गुलाब जल और दूध को बराबर मात्रा लेकर कॉटन की मदद से डार्क सर्कल्स पर लगाकर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। उसके बाद कॉटन पैड हटा लें और फिर फेस को पानी से धो लें।
शहद, दूध और नींबू
आंखों के नीचे काले घेरे को हटाने के लिए शहद, दूध और नींबू बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर आंखों के आसपास मसाज करें। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स दूर हो सकते हैं।
आलू का रस
डार्क सर्कल्स हटाने के लिए आलू का रस भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए पहले आलू को कद्दूकस कर लें। उसके बाद उसका रस लेकर रुई की मदद आंखों के आसपास लगाएं और फिर इसे कुछ देर लगा रहने दें। इसके बाद आंख को साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
खीरा
इसके लिए पहले खीरे को स्लाइस में काट लें। उसके बाद इसे 10 मिनट तक के लिए अपने आंखों पर रखें। इससे डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
बादाम का तेल
बादाम के तेल में ठंडे दूध को मिलाकर भी आप लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर दो कॉटन बॉल्स को भिगो लें। फिर लेट जाइए और अपनी आंखों के काले घेरे को कवर करते हुए 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। बाद में पानी से फेस धो लें।


Next Story