- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- करी पत्ते की मदद से...

x
डैंड्रफ की समस्या को खत्म करने के लिए आप करी पत्ता और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं
इन दिनों में ज्यादातर लोग बालों से जुड़ी कई समस्याओं की वजह से परेशान रहते हैं। बिगड़ती लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण की वजह से आजकल में टूटते-झड़ते बाल एक आम समस्या बन चुकी है। लेकिन डैंड्रफ एक ऐसी समस्या है, जिससे हर कोई परेशान रहता है। इसकी वजह से न सिर्फ आपको शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है, बल्कि कई बार यह आपका कॉन्फिडेंस भी कम कर देती है। अगर आप भी तरह की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि कैसे खाने में इस्तेमाल होने वाले करी पत्ता की मदद से आप डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।
करी पत्ता का पानी
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इसमें करी पत्ते का पानी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। करी पत्ता में पाए जाने वाले तत्व स्कैल्प की सफाई कर बालों को मजबूत और घने बनाते हैं। करी पत्ता का पानी बनाने के लिए पानी में करी पत्ता को डालकर 15 से 20 मिनट तक उबालें। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे छानकर ठंडा होने दें। बालों को शैंपू करने के बाद इस पर करी पत्ते का पानी लगाएं। इसकी मदद से आपको न सिर्फ डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा, बल्कि आपके बाल भी चमकदार होंगे।
करी पत्ता और कपूर
डैंड्रफ की समस्या को खत्म करने के लिए आप करी पत्ता और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर और करी पत्ता में पाया जाने वाला एंटीफंगल गुण डैंड्रफ खत्म करने में सहायक होता है। इसे बनाने के लिए 10- 15 करी पत्ता को अच्छे से पीस लें और इस में कपूर का तेल मिलाएं। अब दोनों को अच्छे से मिक्स करने के बाद एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को हर्बल या माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें।
करी पत्ता और दही
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करी पत्ता और दही का इस्तेमाल भी फायदेमंद माना गया है। दही बालों को पोषण देने के साथ ही इसे चमकदार भी बनाता है। साथ ही यह बालों की गंदगी दूर करने में भी सहायक है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक मुठ्ठी करी पत्ता को 20 मिनट तक पानी में भिगोने के बाद इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें दो चम्मच दही मिलाकर इस पेस्ट को पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद साफ पानी से बालों को धोने। ऐसा करने से आपको डैंड्रफ की समस्या से निजात मिलेगी।
करी पत्ता और नारियल तेल
अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए करी पत्ता और नारियल का तेल भी फायदेमंद होगा। इसके लिए एक बर्तन में नारियल का तेल डालें और फिर इसमें 10-15 करी पत्ता मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक यह अच्छे उबाल ना जाए। अब इस तेल को ठंडा होने के बाद अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। 5 से 7 मिनट तक हल्के हाथों से बालों की मसाज करें और फिर 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करने। इसके इस्तेमाल से आपके बाल साफ और मुलायम हो जाएंगे।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story