- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फिटकरी से पाएं...
लाइफ स्टाइल
फिटकरी से पाएं दाग-धब्बों और पिंपल्स से छुटकारा, जानिए सही तरीका
jantaserishta.com
30 Sept 2025 2:37 PM IST

x
नई दिल्ली: फिटकरी का इस्तेमाल आमतौर पर दांत दर्द से राहत पाने और मुंह की सफाई के लिए किया जाता है। फिटकरी त्वचा संबंधी दिक्कतों को भी दूर करती है। यह पौटेशियम एलुमिनियम सल्फेट से बनती है और इसके भीतर छुपे हुए एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एस्ट्रिजेंट गुण इसे त्वचा की कई परेशानियों से राहत देने में मददगार बनाते हैं। जब इसे सही तरीके से और सावधानी से त्वचा पर लगाया जाता है, तो यह न केवल चेहरे की चमक बढ़ाती है बल्कि दाग-धब्बों और मुंहासों जैसी समस्याओं से भी राहत देता है।
अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन के अनुसार, फिटकरी लगाने से त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है। जो लोग चेहरे पर झाइयों से परेशान रहते हैं, उनके लिए फिटकरी एक प्राकृतिक उपचार हो सकती है। यह इन दागों को हल्का करने में सहायक है।
फिटकरी के अंदर मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे मुंहासे और एक्ने की समस्या कम हो जाती है। इसके साथ ही, फिटकरी त्वचा के बंद पोर्स को खोलने में मदद करती है, जिससे त्वचा की सांस लेने की क्षमता बढ़ती है और उसका स्वरूप निखरता है। चेहरे पर फिटकरी लगाने से त्वचा में चमक आती है, जो उसे ताजगी और स्वस्थ दिखने में मदद करती है। इसके अलावा, फिटकरी खुजली और जलन जैसी समस्याओं को कम करती है, जिससे त्वचा को राहत मिलती है।
फिटकरी को चेहरे पर लगाने का एक साधारण और असरदार तरीका है कि इसे पाउडर की फॉर्म में लेकर उसमें थोड़ा सा पानी या गुलाब जल मिलाया जाए और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाया जाए। इसे हफ्ते में एक से दो बार लगाने से त्वचा पर अच्छे परिणाम दिखाई देते हैं। लेकिन इसे सीधे चेहरे पर लगाने से पहले एक छोटा पैच टेस्ट जरूर करें। यह टेस्ट आपकी त्वचा की सुरक्षा के लिए आवश्यक है ताकि यह पता चल सके कि आपकी त्वचा फिटकरी के प्रति संवेदनशील है या नहीं।
पैच टेस्ट के लिए आप फिटकरी का पेस्ट अपनी हथेली के पीछे के हिस्से पर लगाएं और लगभग एक से डेढ़ घंटे तक छोड़ दें। अगर इस दौरान त्वचा लाल या जलन वाली नहीं होती, तो समझ लें कि फिटकरी आपके चेहरे पर सुरक्षित रूप से लगाई जा सकती है।
Tagsफिटकरी से पाएं दाग-धब्बों और पिंपल्स से छुटकाराफिटकरीGet rid of blemishes and pimples with alumalum
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





