लाइफ स्टाइल

प्राकर्तिक खूबसूरती पाये मिनटों में चारकोल से बने इन फेस मास्क की मदद से

Kajal Dubey
31 Aug 2023 9:51 AM GMT
प्राकर्तिक खूबसूरती पाये मिनटों में चारकोल से बने इन फेस मास्क की मदद से
x
चेहरे की खूबसूरती सभी महिलाओ को बहुत प्रिय होती है। कील मुहांसों की वजह से चेहरे की खूबसूरती खत्म हो जाती है इसके लिए वह न जाने कितने उपाय करती है लेकिन किसी भी उपाय से चेहरे को रंगत नही मिल पाती है। ऐसे आपको जरूरत है चारकोल की, जो की आपको अंदर से खुबसुरत बनाता है। आज हम आपको चारकोल से बने फेस मास्क के बारे बतायेंगे जो आपको प्राकर्तिक खूबसूरती प्रदान करता है। तो आइये जानते है इस बारे में....
* अंडा और चारकोल
अंडे के सफ़ेद भाग में चारकोल के 3 पिस कैप्सूल को खोले। थोडा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले, अब इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाये। इससे चेहरे की खोयी हुई रंगत वापस आती है।
* गुलाबजल और चारकोल
रोम छिद्रों को खोलने के लिए गुलाबजल को चारकोल में डाले। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगा ले। सुख जाने के बाद गर्म पानी से धो ले। इससे रोम छिद्र खुल जाते है।
* बेसन, लैवेंडर इसेंशियल ऑयल
त्वचा को नमी देने के लिए चारकोल में थोडा सा बेसन,लैवेंडर इसेंशियल ऑयल और पानी डालकर पेस्ट बना ले। अब इसे चेहरे पर लग ले सुख जाने पर ठंडे पानी से धो ले।
* शहद और चारकोल
काले घेरे हटाने के लिए चारकोल में थोडा सा शहद अच्छे से मिला ले। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाये। सुख जाने के बाद सादे पानी से धो ले। इससे त्वचा के काले घेरे दूर होंगे।
Next Story