लाइफ स्टाइल

बिना पार्लर के पाएं ग्लोइंग स्किन, 4 स्टेप DIY फेशियल टिप्स

Ratna Netam
30 Jun 2026 6:56 PM IST
बिना पार्लर के पाएं ग्लोइंग स्किन, 4 स्टेप DIY फेशियल टिप्स
x
ब्राइट बनाने में मदद करता है।

life style लाइफ स्टाइल : सुंदर और ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है, लेकिन हर महीने पार्लर जाकर फेशियल या क्लीनअप कराना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता। ऐसे में स्किन पर टैनिंग, पिगमेंटेशन, डलनेस और दाग-धब्बे जैसी समस्याएं दिखाई देने लगती हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित करती हैं।आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. शोभना के अनुसार, पार्लर के फेशियल की जगह घर पर किया जाने वाला DIY हाइड्रा फेशियल काफी असरदार हो सकता है। यह फेशियल किचन में मौजूद सामान्य चीजों से तैयार किया जा सकता है और पहली बार में ही स्किन को ज्यादा ग्लोइंग और ब्राइट बनाने में मदद करता है।

घर पर करें 4 स्टेप फेशियल

स्टेप 1: क्लींजर से करें चेहरे की सफाई

पहला स्टेप क्लींजिंग होता है। इसके लिए 1 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर होममेड क्लींजर तैयार करें। इसे कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाकर 2 मिनट तक हल्के हाथों से साफ करें। इससे स्किन पर जमा अतिरिक्त तेल और गंदगी हट जाती है।

स्टेप 2: स्क्रब से हटाएं डेड स्किन

दूसरे स्टेप में स्क्रबिंग की जाती है। इसके लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच चावल का आटा और चुकंदर का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 2 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें। इससे डेड स्किन हटती है और ब्लैकहेड्स-व्हाइटहेड्स कम होते हैं।

स्टेप 3: मसाज क्रीम से करें चेहरे की मसाज

तीसरे स्टेप में मसाज क्रीम तैयार की जाती है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल, चुकंदर का रस और एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर जेल बनाएं। इसे चेहरे पर 5 से 7 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है।

स्टेप 4: फेसपैक से दें फाइनल टच

चौथे स्टेप में फेसपैक लगाया जाता है। 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच चंदन पाउडर, कच्चा दूध और चुकंदर का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। यह फेसपैक पोर्स को टाइट करने और टैनिंग कम करने में मदद करता है।

इस फेशियल के फायदे

डॉ. शोभना के अनुसार यह 4 स्टेप फेशियल डेड स्किन हटाकर चेहरे को साफ और ब्राइट बनाता है। इससे टैनिंग, ओपन पोर्स और दाग-धब्बे भी धीरे-धीरे कम हो सकते हैं। नियमित उपयोग से स्किन ज्यादा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है।कुल मिलाकर, यह DIY हाइड्रा फेशियल घर बैठे पार्लर जैसा निखार पाने का एक आसान और किफायती तरीका माना जा सकता है।

Next Story