लाइफ स्टाइल

खजूर से बनाए ये फेस मास्क से पाएं खूबसूरती

Teja
4 Jan 2022 9:11 AM GMT
खजूर से बनाए ये फेस मास्क से पाएं खूबसूरती
x
आयरन, विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर आदि पोषक तत्वों से भरपूर खजूर शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आयरन, विटामिन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर आदि पोषक तत्वों से भरपूर खजूर शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। यह सेहत और सौदर्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इस सुपरफूड के अलग-अलग उपयोग जानेंगे यहां।

खजूर, हल्दी फेस मास्क
सामग्री
दो खजूर बीज निकले हुए, चौथाई कप दूध, चुटकी भर हल्दी पाउडर
विधि
- खजूर को अच्छी तरह धोकर ग्राइंडर में पीस लें।
- पिसे खजूर में हल्दी- दूध मिलाएं तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
- लगभग 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
- त्वचा पर निखार दिखाई देने लगेगा।
खजूर एलोवेरा फेस मास्क
सामग्री
तीन- चार बीज निकले हुए खजूर, आधा कप दूध, एक टेबलस्पून एलोवेरा जेल
विधि
- खजूर को धोकर दूध में भिगो दें।
- आधे घंटे बाद दोनों चीज़ें मिक्सी में पीस लें।
- इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
- कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा।
खजूर- मलाई- नींबू फेस मास्क
सामग्री
चार- पांच खजूर बीज निकले हुए, एक टेबलस्पून फ्रेश मलाई, थोड़ा सा दूध, एक टीस्पून नींबू का रस
विधि
चेहरे की खूबसूरती और ग्लो को दिखाती युवती
चेहरे पर गुलाबी निखार लाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


Next Story