लाइफ स्टाइल

सिर्फ 10 मिनट में पाये पैरो को सुन्दरता इन टिप्स की मदद से

Kajal Dubey
31 Aug 2023 10:11 AM GMT
सिर्फ 10 मिनट में पाये पैरो को सुन्दरता इन टिप्स की मदद से
x
चेहरे और हाथ के बाद शरीर के जिस हिस्से हो सुंदर बने रहने की जरूरत होती है वह पैर है, क्यूंकि हाथो के साथ साथ लोग आपके पैरो की तरफ भी नजर डालते है। बालो के लिए जितना ज्यादा शेम्पू करना जरूरी है उतना ही जरूरी पैरो को देखभाल करने की। दिन में कम से कम 10 मिनट के पैरो के लिए निकालें जिससे की आपके पैर सभी को आकर्षित करेंगे। तो आइये जानते है पैरो को सुंदर बनाने के तरीको के बारे में....
* आलू का रस
आलू के रस से त्वचा पर से गंदगी आसानी से निकाली जा सकती है।इसके लिए आलू को काटकर उसको पैरो पर रगड़े। इससे पैरो पर से गंदगी हटेगी और साथ ही पैरो की त्वचा का रंग साफ़ होगा।
* टमाटर
टमाटर में जो गुण होते है उससे त्वचा का रंग साफ़ होता है। इसके लिए टमाटर का टुकड़ा ले और इसे पैरो पर रगड़े। इससे पैरो का रंग साफ़ होगा।
* संतरे के छिलके
संतरे का छिलके का उपयोग कर भी पैरो को सुंदर बनाया जा सकता है।इसमें थोडा सा दूध मिलाके गाढ़ा मिश्रण बना ले और इसे पैरो पर लगाये। इससे पैरो का रंग साफ़ होगा और साथ ही चमक भी आएगी।
* बेसन का उपयोग
बेसन के उपयोग से भी त्वचा पर से गंदगी को हटाया जा सकता है और साथ ही कालेपन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए बेसन में निम्बू को डालकर, थोडा सा दूध डालकर अच्छे से मिला ले। इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार लगाये।
* दही और गुलाबजल
दही में जो लेक्टिक एसिड होता है वह मृत कोशिकाओ को हटाता है और नई कोशिकाओ का निर्माण करता है। इसके लिए दही में निम्बू की कुछ बुँदे डाले और इससे पैरो की मसाज करे। 1 घंटे बाद पानी से धो ले। कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
Next Story