लाइफ स्टाइल

एवोकाडो की मदद से पाएं खूबसूरत और दमकती त्वचा

Bhumika Sahu
29 Aug 2022 7:26 AM GMT
एवोकाडो की मदद से पाएं खूबसूरत और दमकती त्वचा
x
तो चलिए जानते हैं एवोकाडो की मदद से बनने वाले फेस पैक्स के बारे में−

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई तरह मिनरल युक्त Avocado एवोकाडो का सेवन करने की सलाह अक्सर दी जाती है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि यही एवोकाडो आपकी स्किन के लिए भी उतना ही लाभकारी है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह स्किन की हर समस्या को सुलझाता है और हर स्किन टाइप के लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस जरूरत है तो इसकी मदद से फेस पैक बनाने की। तो चलिए जानते हैं एवोकाडो की मदद से बनने वाले फेस पैक्स के बारे में−

Avocado का प्रयोग
ऑयली स्किन की महिलाएं एवोकाडो और एग व्हाइट की मदद से अपना रूप निखार सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक अंडा तोड़कर उसका एग व्हाइट निकालें। अब इसमें एक पके हुए एवोकाडो का पल्प निकालकर अच्छी तरह मैश करें। इस मास्क को चेहरे पर लगाकर करीबन बीस से पच्चीस मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में ठंडे पानी की मदद से चेहरा वॉश करें। आप सप्ताह में इस पैक का इस्तेमाल करें और ऑयली स्किन की हर समस्या से निजात पाएं।
कॉम्बिनेशन स्किन
बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं, जिनकी स्किन कॉम्बिनेशन होती है। ऐसी महिलाएं सिर्फ रूखी या ऑयली स्किन प्रॉडक्ट इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर आपकी स्किन भी ऐसी है तो आप एवोकाडो व नारियल तेल की मदद से फेस पैक तैयार करके अप्लाई करें। इसके लिए एक पके हुए एवोकाडो को मैश करके उसमें एक टेबलस्पून वर्जिन कोकोनट ऑयल व एक टेबलस्पून एलोवेरा जेल को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीबन 15−20 मिनट के लिए छोड़ दें।


Next Story