लाइफ स्टाइल

Health के लिए बेहद फायदेमन्द है लहसुन का पानी, जानें बनाने का तरीका

Sanjna Verma
23 Aug 2024 2:50 PM GMT
Health के लिए बेहद फायदेमन्द है लहसुन का पानी, जानें बनाने का तरीका
x
Health Tips स्वास्थ्य सुझाव: लहसुन का इस्तेमाल कई सारी हेल्थ समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। वहीं अब इंस्टाग्राम पर हार्ट के डॉक्टर ने लहसुन ड्रिंक के फायदे बताए। जिसे पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर हार्ट की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। जानें लहसुन वाली ड्रिंक पीने के फायदे के बारे में।
एलडीएल कम करता है लहसुन का पानी
लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन शरीर में बढ़ रहे
Bad Cholesterol
यानी एलडीएल की मात्रा को कम करने में मदद करता है।
हार्ट अटैक से बचाता है
एलिसिन नाम का यौगिक एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। जिससे हार्ट को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है और हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।
खून का थक्का जमने से रोकता है
लहसुन का पानी पीने से शरीर में thromboembolism को रोकता है। जिसमे शरीर में खून का थक्का जमने लगता है। लहसुन जम रहे खून के थक्कों को रोकता है।
हाई ब्लड प्रेशर में राहत
इसके साथ ही लहसुन का पानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।
इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है
लहसुन का पानी माइक्रोफेस, लिम्फोसाइट्स को बढ़ाता है। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे ना केवल शरीर बीमारियों और बैक्टीरिया से लड़ पाता है बल्कि शरीर में हो रहे हानिकारक प्रदूषण के असर को भी कम करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स
लहसुन का पानी शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स को भी बढ़ाता है। जिससे सेल्स को
Damage
होने से रोकने में मदद मिलती है। जिससे क्रॉनिक डिसीज होने का खतरा कम हो जाता है।
कैसे बनाएं लहसुन का पानी
लहसुन का पानी बनाने के लिए लहसुन को कुचलकर पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और छान लें। इस पानी को ठंडा करके पिएं।
Next Story