लाइफ स्टाइल

इस तरीके से भी लहसुन का कर सकते हैं इस्तेमाल, तिल और मस्सें हो जाएंगे दूर

Tulsi Rao
20 Jun 2022 3:44 PM GMT
इस तरीके से भी लहसुन का कर सकते हैं इस्तेमाल, तिल और मस्सें हो जाएंगे दूर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Skin Care: कुछ लोगों के फेस पर अगर जरा से तिल या मस्से हो जाए तो वह परेशान हो जाते हैं, इससे बचने के तमाम तरह के उपाय अपना रहे लोगों के लिए आज हम घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिससे आपको जरूर मदद मिलेगी.

लहसुन से हट जाएंगे मस्सें

तिल व मस्सों को हटाने में लहसुन बहुत सहायक माना जाता है. बता दें कि लहसुन पेट में बनने वाली गैस से भी निजात दिलाता है. लहसुन को मस्से पर लगाने से पहले इसकी कुछ कलियां छीलकर रख लें. इसके बाद लहसुन की कली मस्से वाली जगह पर लगा लें. इसके 4-5 घंटे लगाना पड़ेगी तभी आपको इसका रिजल्ट मिलेगा. ऐसा आप 3 से 4 दिन करें आपको इसके परिणाम जल्द नजर आने लग जाएगा.

इस तरीके से भी लहसुन का कर सकते हैं इस्तेमाल

इसके अलावा आप लहसुन की छिली हुई कलियों का पेस्ट बनाकर उसमें एप्पल साइडर विनेगर मिला कर सकते हैं. इसका पेस्ट बना कर आप इसे तिल या मस्से वाली जगह पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से उसे धो लें.

Next Story