लाइफ स्टाइल

सेहत का सच्‍चा साथी है कचरी, मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे

SANTOSI TANDI
20 July 2023 7:45 AM GMT
सेहत का सच्‍चा साथी है कचरी, मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे
x
मिलते हैं ये 5 अद्भुत फायदे
हेल्‍दी रहने के लिए डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसलिए हम आपको समय-समय पर हेल्‍दी चीजों की जानकारी देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं, जिसे राजस्थानी और गुजराती डिशेज में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
जी हां, हम कचरी के बारे में बात कर रहे हैं। इसे आप सब्‍जी और मसाले के रूप में इस्‍तेमाल कर सकते है। साथ ही, आप कचरी से कई तरह की डिशेज भी बना सकते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं।
इसकी जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने शेयर की है। लवनीत बत्रा एक क्‍लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट हैं, जिनके पास लोगों को हेल्‍दी डाइट के लिए शिक्षित करने का एक दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। एक्‍सपर्ट का कहना है, ''कचरी को जंगली तरबूज या कुकुमिस कैलोसस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अनोखी सब्जी है, जो सेहत से जुड़े कई फायदे देती है।''
भूख बढ़ाने में मददगार
अगर आपको भूख कम लगती है, तो अपनी डाइट में कचरी को शामिल करें। इसमें भूख बढ़ाने वाले गुण होते हैं। कचरी को भोजन में शामिल करने या साइड डिश के रूप में इसे खाने से भूख बढ़ती है।
इसके अलावा, कचरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और फाइबर आपके डाइजेस्टिव सिस्‍टम को हेल्‍दी रखते हैं। यह आपको भोजन पचाने में मदद करता है और अपच, गैस, और कब्‍ज की समस्‍याओं को कम करता है।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
जंगली तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए, इसे खाने के बाद ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। इसके अलावा, यह मैग्नीशियम से भरपूर होता है। यह एक ऐसा मिनरल है, जो ग्लूकोज (शुगर) और इंसुलिन के मेटाबॉलिज्‍म में मददगार होता है।
शरीर होता है डिटॉक्‍स
कचरी में यूरिन बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह किडनी को हेल्‍दी रखने और शरीर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को सपोर्ट करते हैं। रोजाना इसे खाने से चेहरे पर ग्‍लो भी आता है।
ब्रेन के लिए अच्‍छा
इसमें मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्‍स होते हैं, जो मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छे होते हैं। ये दोनों मिनरल्‍स न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्‍शन में मदद करते हैं और मूड से जुड़ी समस्‍याओं जैसे डिप्रेशन और चिंता को दूर करते हैं। साथ ही, रोजाना इसे खाने से आपको अच्‍छी नींद आती है।
विटामिन-सी से भरपूर
जंगली तरबूज में मौजूद विटामिन-सी और पानी कोलेजन उत्पादन, घाव भरने और सन डैमेज से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
अन्‍य फायदे
कचरी में पोटैशियम होता है, जो मसल्‍स को मजबूत और हेल्‍दी बनाए रखने में मदद करता है।
कचरी में विटामिन्स और मिनरल्स जैसे तत्‍व आपकी इम्‍यूनिटी को बढ़ाते हैं।
कचरी में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर पेट की समस्याओं को कम करते हैं।
आप भी कचरी को डाइट में शामिल करके सेहत से जुड़े कई फायदे पा सकते हैं। अगर आपको भी डाइट से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story