- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गरबा ट्रेंड : अक्षरा...
लाइफ स्टाइल
गरबा ट्रेंड : अक्षरा सिंह ने शेयर किया अपना डांडिया लुक
SHIDDHANT
28 Sept 2025 9:41 PM IST

x
Delhi दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' अक्षरा सिंह की खूबसूरती हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती है। एक्ट्रेस का हर लुक काबिल-ए-तारीफ होता है। एक्ट्रेस को भोजपुरी सिनेमा में 'फैशन डीवा' कहा जाता है, क्योंकि बाकी एक्ट्रेसेस की तुलना में अक्षरा के लुक सबसे स्टाइलिश होते हैं। अब नवरात्रि का मौका है और अक्षरा डांडिया लुक शेयर न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। अक्षरा सिंह ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और एक नहीं बल्कि दो-दो डांडिया लुक शेयर किए हैं।
पहले लुक में अक्षरा पिंक सूट में दिख रही हैं, जो बिल्कुल पंजाबी वाइब दे रहा है। एक्ट्रेस ने बालों में परांदा लगाकर कुंदन का सेट पहन रखा है, जबकि दूसरे लुक में एक्ट्रेस पर गुजरात का रंग दिख रहा है। एक्ट्रेस ने ऑफ-शोल्डर चोली पहनी है और बड़े घेर वाला लहंगा भी पहना है। एक्ट्रेस के लहंगे में सातों रंग हैं, जिसका निखार उनके चेहरे पर भी साफ दिख रहा है।
डांडिया वाइब के हिसाब से ही एक्ट्रेस ने गुजराती सॉन्ग 'जूम-जूम' लगा रखा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- गरबा ट्रेंड। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ कर लिखा, "यहां भी होगा, वहां भी होगा अक्षरा का जलवा।"
एक दूसरे यूजर ने लिखा, "अक्षरा जी, आपका हर लुक ही जानलेवा है..."।
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस को डांडिया इवेंट में देखा गया था। इवेंट के लिए ही अक्षरा ने एक नहीं, बल्कि दो लुक लिए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का नया भक्ति गीत 'भोली सी मईया' रिलीज हो चुका है। इस गीत को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर रील पोस्ट कर रही हैं। इसके अलावा उनका 'पटना की जगुआ' भी रिलीज हुआ है। फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस की निरहुआ के साथ फिल्म 'चार फेरे सात वचन' रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
Tagsअक्षरा सिंहभोजपुरी सिनेमाडांडिया लुकनवरात्रिफैशन डीवासोशल मीडियाभोली सी मईयापटना की जगुआचार फेरे सात वचनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





