- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ganpati Visarjan 2024:...
लाइफ स्टाइल
Ganpati Visarjan 2024: गणपति विसर्जन के दिन पहनें शिल्पा शेट्टी जैसे आउटफिट
Bharti Sahu 2
11 Sept 2024 10:48 AM IST

x
Ganpati Visarjan 2024: शिल्पा हर साल अपने घर काफी धूमधाम से बप्पा को लेकर आती हैं। वो बप्पा का स्वागत जितनी धूमधाम से करती हैं, उतने ही उत्साह से गणपति बप्पा की विदाई करती हैं। इस दौरान उनका लुक भी काफी पारंपरिक रहता है। आप चाहें तो शिल्पा शेट्टी के कुछ लुक्स पर नजर डालकर गणपति विसर्जन के लिए अपना आउटफिट तैयार करा सकती हैं।
इस तरह का शरारा लुक आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इसके साथ बालों को परांदा के साथ सही से बांधें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। ऐसे सूट के साथ पैरों में मोजरी ही पहनें।
पूजा में पीला रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप बिना सोचे ऐसी पीले रंग की साड़ी गणपति विसर्जन के दौरान कैरी कर सकती हैं। ऐसे लुक के साथ नाक में पारंपरिक नथ पहनना न भूलें।
ऐसी धोती स्टाइल साड़ी भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। ऐसी साड़ियां आजकल रेडीमेड बाजार में मिलती हैं। ऐसे में आप इसे आसानी से खरीद सकती हैं।
गणपति विसर्जन में आप ऐसा फ्लोरल प्रिंट का शरारा सूट पहन सकती हैं। ऐसा सूट पहनने के बाद अगर कंफर्टेबल रहना चाहती हैं तो बालों में एक्ट्रेस की तरह ही पोनीटेल बनाएं। हाथों में चूड़ियां आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेंगी
गणपति विसर्जन के दौरान नौवारी साड़ी पहनकर भी आप अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। नौवारी साड़ी को महाराष्ट्र की शान कहा जाता है। ऐसे में इसे परंपरिक रूप से पहनकर आप तैयार हों।
TagsGanpati Visarjan 2024गणपतिविसर्जनपहनेंशिल्पा शेट्टीआउटफिट Ganpati Visarjan 2024GanpatiVisarjanWearShilpa ShettyOutfit जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





