लाइफ स्टाइल

गणेश चतुर्थी 2024 : काजू के मोदक से करें श्रीगणेश को प्रसन्न

Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 6:21 AM IST
गणेश चतुर्थी 2024 : काजू के मोदक से करें श्रीगणेश को प्रसन्न
x
गणेश चतुर्थी 2024 : माना जाता है कि श्रीगणेश को मोदक अतिप्रिय है। ऐसे में अधिकतर लोग इसे ही प्रसाद के रूप में चढ़ाते हैं। आज हम आपको काजू के मोदक बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह बहुत आसान है और हमारे द्वारा बताई गई विधि से इसे तैयार करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। आप भी इस स्वादिष्ट मिठाई का सेवन कर त्योहार के रंग में डूब जाएं। इसके लिए बहुत कम सामग्री चाहिए। काजू सेहत से भरपूर होते हैं। ऐसे में यह मिठाई आपके स्वास्थ्य का भी ख्याल रखेगी।
सामग्री Ingredients
1 किलो काजू
2 कप पानी
आधा किलो चीनी
विधि (Recipe)
- सबसे पहले काजू को एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बाद में इन्हें मिक्सर में डालकर पीस लें।
- पानी में चीनी डालकर चाशनी तैयार करने के लिए उबाल लें। इसके बाद धीमी आंच पर एक पैन गरम करें।
- इसमें काजू का पेस्ट और चाशनी को 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसे एक तरफ रख दें। मिश्रण ठंडा होने दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे सांचे की मदद से मोदक का आकार दें। मिश्रण को मोल्ड में 3-5 मिनट के लिए रखें।
- ऐसे ही सारे मोदक तैयार कर लें। अब मोदक को कमरे के तापमान में जमने दें। मोदक तैयार हैं।
Next Story