लाइफ स्टाइल

इन 4 चीजों में आसानी से मिल जाता है फंगस, खाने से पहले जांच लें

Bhumika Sahu
23 Sep 2022 11:04 AM GMT
इन 4 चीजों में आसानी से मिल जाता है फंगस, खाने से पहले जांच लें
x
खाने से पहले जांच लें
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बारिश के दिनों में मौसम में नमी बनी रहती है। ऐसे में खाने की चीजों से आसानी से फंगस लगने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आपने गलती से भी फंगस लगने वाली चीजों का सेवन किया तो आपको फंगल फूड प्वाइजनिंग (fungal food poisoning) हो सकता है। इससे आपको डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और तेज बुखार जैसे फफूंद संक्रमण के लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए जिनमें आसानी से फफूंदी लगे। तो, आइए हम आपको बताते हैं इन चीजों के बारे में।
1. ब्रोकली और बीन्स में-fungus On Broccoli And Beans
ब्रोकली और बीन्स जैसी चीजों में आसानी से फफूंदी लग सकती है। दरअसल, इन्हें अगर आप फ्रिज में भी रखें या फिर बाहर भी रखें तो ये नमी के कारण फंगस का शिकार हो जाती है। ऐसे में इसे खाने के 10 से 15 मिनट के अंदर साइनस प्रेशर या कंजेशन महसूस कर सकते हैं। तो, इन दोनों ही चीजों ब्रोकली और बीन्स को खाने से पहले जरूर चेक कर लें। Also Read - Diabetes Mein Adrak Ke Fayde: डायबिटीज में अदरक के सेवन के ये 4 तरीके हैं बिल्कुल सही, मिनटों में कंट्रोल होगा शुगर लेवल
2. स्ट्रोबेरी और ड्राई फ्रूट्स में-fungus On Strawberries And Dru Fruits
स्ट्रोबेरी और ड्राई फ्रूट्स में आसानी से फंगस लग जाता है। स्ट्रोबेरी में तो नमी इतनी रहती है कि इसमें आसानी से फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसके अलावा आप किशमिश, खुबानी, अंजीर, प्रून और अन्य सूखे मेवे आसानी से फंगस विकसित कर लेते हैं। तो, इन तमाम चीजों को ज्यादा मात्रा में जमा करके ना रखें, इसनें फफूंदी लग सकती है।
3. पीनट बटर और जैम में-fungus On Peanut Butter And Jam
अगर आप पीनट बटर पसंद करते हैं, तो इन्हें हर बार खाने से पहले चेक करें। साथ ही जैम जैसी चीजों को भी चेक करके खाएं क्योंकि बारिश जैसे नमी भरे मौसम में ये कुछ रिएक्शन कर सकता है, जो कि फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इसमें आपको डब्बे पर फफूंदी लगा हुआ मिल सकता है, जिससे पेट और आंतों में इंफेक्शन हो सकता है। Also Read - बच्चों का नार्मल बॉडी टेम्प्रेचर कितना होना चाहिए, जानिए क्यों बदलता रहता है शरीर का तापमान
4. पैक्ड जूस और टमाटर से बने प्रोडक्ट्स में-fungus On Packed Juice
संतरे और अन्य फलों के जूस में आसानी से फंगस लग सकता है। दरअसल, इन्हें बनाते समय मोल्ड एंजाइम मिलाए जाते हैं। साथ ही कई जूस शुगर की मात्रा भी इतनी ज्यादा होती है कि इसमें फंगस पनप सकते हैं। साथ ही टमाटर से बने कई डिब्बाबंद और बोतलबंद चीजें जैसे सॉस, पेस्ट और केचप में भी आसानी से फफूंदी लग सकती है। तो, इन चीजों को खाने से कुछ बातों का ध्यान रखें।
खाने से पहले ऐसे करें चेक-How To Check Your Food For Molds And Fungus
जिन चीजों में आसानी से फफूंद लग सकता है, पहले तो उन चीजों का ज्यादा मात्रा में संचय ना करें। दूसरा, इन चीजों को बीच-बीच में चेक करें जैसे कि कहीं संफेद फफूंदी ना लगा हो। दूसरा अजीब सा महक ना रहा हो। तीसरा किसी भी सॉस, जैस और केचप के डिब्बे को इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह से बंद करके रखें, ताकि हवा की नमी के साथ ये रिएक्ट ना करें और फंगल फूड इंफेक्शन का कारण ना बनें।
Next Story