लाइफ स्टाइल

फल-सब्जियों पर होते हैं बैक्टीरिया व केमिकल, जानें न्यूट्रीएंट खत्म किए बिना साफ करने का तरीका

Kajal Dubey
14 May 2023 12:33 PM GMT
फल-सब्जियों पर होते हैं बैक्टीरिया व केमिकल, जानें न्यूट्रीएंट खत्म किए बिना साफ करने का तरीका
x
ऐसा करने से आपको उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सब्जियों को ठंडे पानी से धोना और हाथों से अच्छे से रगड़ना काफी होगा।
यदि आपको लगता है कि आपके शहर के आसपास सब्जियों या फलों को पैदा करने में केमिकल का अधिक प्रयोग किया जाता है, तो आप निम्न तरीके भी अपना सकते हैं।
1. नमक का पानी (Salt water)
फल-सब्जियों पर होते हैं बैक्टीरिया व केमिकल, जानें न्यूट्रीएंट खत्म किए बिना साफ करने का तरीका
नमक के पानी से सब्जियों को साफ करना अच्छा उपाय है। नमक मिले पानी से फलों और सब्जियों को धोने से केमिकल और अन्य कीटनाशक उनके ऊपर से नष्ट हो जाते हैं। इसके बाद आप निश्चिंत होकर इनका सेवन कर सकते हैं।
क्या करें : बड़े बर्तन में पानी लेकर एक चम्मच नमक डालें। अब इसमें सब्जी और फल डाल दें। अब उन्हें 10 मिनट बाद इस पानी से निकालकर सादा पानी से धो लीजिए।
2. बेकिंग सोडे का पानी (Baking Soda Water)
फल-सब्जियों पर होते हैं बैक्टीरिया व केमिकल, जानें न्यूट्रीएंट खत्म किए बिना साफ करने का तरीका
बेकिंग सोडा मिले पानी से भी फलों और सब्ज‍ियों को अच्छी तरह साफ किया जा सकता है। इससे साफ करने से सब्जियों पर जमें हानिकारक बैक्टीरिया पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं।
क्या करें : एक बर्तन में पानी लेकर 3-4 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। फलों और सब्जियों को 10-15 मिनट के लिए उसमें डाल दें। इसके बाद सादा पानी से इन्हें साफ कर लें।
3. हल्दी का पानी (Turmeric Water)
फल-सब्जियों पर होते हैं बैक्टीरिया व केमिकल, जानें न्यूट्रीएंट खत्म किए बिना साफ करने का तरीका
© Shutterstock
हल्दी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के इलाज में भी कारगर होती है। यह एक ऐसा हर्ब है जिसमें कई एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। हल्दी के पानी से भी सब्जी और फलों को धोकर आप बैक्टीरिया से राहत पा सकते हैं।
क्या करें : पानी में हल्दी मिलाकर 10 मिनट के लिए सब्जियों को उसमें डाल दें। 10 मिनट बाद निकालकर साफ पानी से धो लें।
4. हाथों से रगड़कर धोएं (Hand rub)
फल-सब्जियों पर होते हैं बैक्टीरिया व केमिकल, जानें न्यूट्रीएंट खत्म किए बिना साफ करने का तरीका
© Shutterstock
अधिकतर घरों में सब्जी को धोने के लिए यही तरीका अपनाया जाता है। इसका कारण यह भी है कि आपने शुरुआत से ही इस तरीके से सब्जियों और फलों को धोते हुए देखा है।
किसी बीमारी के फैलने पर ही भारत में लोग सेफ्टी के लिए ऊपर के तरीके अपनाते हैं।
फलों या सब्जियों को सादा पानी से धोने के दौरान ध्यान रखें कि इनका जो हिस्सा पेड़ या बेल से जुड़ा हो उसे अच्छी तरह साफ करें।
5. छिलका निकालकर खाएं (Peel off and eat)
फल-सब्जियों पर होते हैं बैक्टीरिया व केमिकल, जानें न्यूट्रीएंट खत्म किए बिना साफ करने का तरीका
कई बार लोग कुछ सब्जियों को छिलके सहित पकाकर खा लेते हैं। जैसे, आलू, कद्दू, गाजर आदि। यदि आप इन्हें सही से नहीं धो पाते तो बैक्टीरिया आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप इन्हें छीलकर ही खाएं।
फलों को भी खाने से पहले छीलकर खाना चाहिए। यदि आप नहीं भी छील पा रहे तो इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह धो जरूर लें।
Next Story