- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Fruit Custard Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Fruit Custard Recipe: स्वाद से भरा फ्रूट कस्टर्ड, आसान विधि
Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 10:48 AM IST

x
Fruit Custard Recipe: फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसी डिश है, जो किसी विशेष अवसर पर भी बनाई जा सकती है। साथ ही इसका स्वाद भी बेहद लजीज होता है। इसे आप घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि घर पर फ्रूट कस्टर्ड को कैसे बना सकते है।
ये है फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए जरूरी सामग्री
दूध 1 लीटर, कस्टर्ड पाउडर 2 टेबलस्पून, सेबफल 1, अंगूर 1/2 कप, अनार 1, कीवी 1, काजू 10-12, चीनी स्वादानुसार
इस तरह से बनाएं फ्रूट कस्टर्ड
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा बाउल लेना है। इसके बाद सभी फलों को लें और इन्हें साफ पानी से धोन लें। इसके बाद सभी फलों को छोटे-छोटे आकार में काट लें। अनार के दाने एक अलग बाउल में निकाल लें।
साथ ही अगर आप चाहें तो बादाम और काजू को काट कर डाल सकते हैं। या फिर चाहें तो ऐसे ही डाल सकते हैं। इसके बाद आपको दूध लेना हैं और एक पैन में दूध को गरम करने के लिए रख दें। जब दूध में उबाल आ जाएं तो गैस को बंद कर दें।
इसके बाद एक अलग बाउल में थोडा-सा दूध लें और इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर मिला लें और इसे अच्छे से फेंट लें। जब यह गाढा हो जाएं, तो इसे पूरे दूध में मिला दें।
इसके बाद अगर आपको लगता है कि इसमें चीनी की जरूरत है, तो आप इसमें अपने स्वाद के हिसाब से चीनी मिला सकते हैं। इसके बाद आप इसमें सभी कटे हुए फलो को डाल दें और इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब यह ठंडा हो जाए, तो आप इसे सर्व कर सकते हैं।
TagsFruit Custardस्वादफ्रूट कस्टर्डआसान Fruit CustardTasteEasy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





