- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- वजन घटाने से लेकर...

हेल्थ : सोया के आटे का इस्तेमाल कर सोया चंक्स बनाया जाता है। इसमें मौजूद फैट्स और ऑयल को हटा दिया जाता है। आप इसका इस्तेमाल खाने में कई तरीकों से कर सकते हैं। इसका उपयोग कर तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं। इसमें फाइबर, आयरन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सोया चंक्स में फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा और आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं। इस तरह वजन कम होने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे शरीर में जमे फैट्स कम हो सकते हैं।
सोया चंक्स में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सोया चंक्स में कैल्शियम,जिंक, कॉपर और अन्य विटामिंस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए जरूरी तत्व हैं। अगर आप सोया चंक्स का सेवन करते हैं, तो ये हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
