- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- स्ट्रॉबेरी से बीटरूट...
लाइफ स्टाइल
स्ट्रॉबेरी से बीटरूट तक : घर पर बनाएं 3 नेचुरल टिंट आसानी से
Dolly
22 Jun 2025 4:47 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। पर, इन मेकअप प्रोडक्ट में तमाम तरह के केमिकल्स मिले होते हैं, जिसकी वजह से ये हर किसी को सूट नहीं करते। ऐसे में हम आपको घर पर ही एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट तैयार करने की विधि बताएंगे, जो महिलाओं का पसंदीदा है।
हम बात कर रहे हैं चीक टिंट की, जिसकी वजह से गाल और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। वैसे तो बाजार में हर तरह के चीक टिंट मिलता है, लेकिन यदि आप इसे घर पर तैयार किया जाए तो ये केमिकल मुक्त होगा, जिससे किसी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं होगा।
1. बीटरूट चीक टिंट : इसे बनाने के लिए आपको 1 मध्यम आकार का चुकंदर, 1 चम्मच गुलाब जल और 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी।
विधि : गालों के लिए इस टिंट को बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले चुकंदर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद मिक्सर में पीसकर उसका रस निकालें। रस निकालने के बाद इसमें सही मात्रा में गुलाब जल और एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब एक छोटे कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। आप एक हफ्ते तक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
2. स्ट्रॉबेरी चीक टिंट : इसे बनाने के लिए आपको 2–3 पकी हुई स्ट्रॉबेरी, 1 चम्मच नारियल तेल और 1/2 चम्मच वैसलीन की जरूरत प़ड़ेगी।
विधि : इस चीक टिंट को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो स्ट्रॉबेरी को मैश करें और कपड़े से रस छान लें। इसके बाद इस रस में नारियल तेल और वैसलीन मिलाएं। अब इसे हल्की आंच पर 1–2 मिनट गर्म करें और ठंडा होने पर कांच के डिब्बों में स्टोर करें।
3. हल्दी-हनी न्यूड टिंट : इस टिंट को तैयार करने के लिए आपको 1 चुटकी हल्दी, 1/2 चम्मच शहद और 1 चम्मच एलोवेरा जेल या नारियल तेल की जरूरत पड़ेगी।
विधि : यदि आपको न्यूड शेड पसंद है तो इस टिंट को तैयार करें। इसे बनाने के लिए सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे एक कंटेनर में भरकर रखें। इसे रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।
Tagsस्ट्रॉबेरीबीटरूटनेचुरलटिंटStrawberryBeetrootNaturalTintजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





