- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पेट दर्द से खांसी तक,...
लाइफ स्टाइल
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
jantaserishta.com
10 Dec 2025 2:57 PM IST

x
नई दिल्ली: सर्दी-खांसी, गैस, पेट दर्द, जोड़ों का दर्द और पीरियड्स के दौरान तेज दर्द की परेशानी... ये सभी समस्याएं सर्दियों में आम हो जाती हैं। भारतीय रसोई में मौजूद अजवाइन इन सबके लिए रामबाण साबित हो सकता है।
आयुर्वेद और आधुनिक शोध दोनों अजवाइन को गुणों से भरपूर प्राकृतिक औषधि मानते हैं। अजवाइन में मुख्य रूप से थाइमोल नामक तत्व 40-50 प्रतिशत तक पाया जाता है, जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे खनिज और ओमेगा-9 फैटी एसिड भी मौजूद होते हैं, जो इसे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी के लिए फायदेमंद बनाते हैं।
आयुर्वेद में अजवाइन को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसके सेवन के तरीके भी बताए गए हैं। सर्दियों में गैस या पेट दर्द की समस्या हो तो एक चम्मच अजवाइन को हल्का भून लें, चुटकी भर काला नमक मिलाकर उसे चबाएं। 10-15 मिनट में ही पेट फूलना, ऐंठन और गैस की समस्या दूर हो जाती है। गैस और पेट दर्द के साथ ही यह सर्दी-खांसी और बंद नाक में भी राहत देता है। उबलते पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर भाप लें। थाइमोल की भाप साइनस खोलती है और बलगम को पिघलाती है।
पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द, ऐंठन से राहत दिलाने में भी अजवाइन कारगर है। आधा चम्मच अजवाइन को एक कप पानी में 5-7 मिनट उबालें, थोड़ा गुड़ मिलाकर गर्म-गर्म पिएं। वहीं, भुनी अजवाइन को पीसकर उसमें सेंधा नमक मिलाएं। भोजन के बाद चुटकी भर लेने से एसिडिटी, भारीपन और अपच की समस्या दूर होती है। जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की जकड़न की समस्या से भी अजवाइन राहत देता है। इसे तवे पर गर्म करके कपड़े में बांध लें और दर्द वाली जगह पर हल्के हाथ से सेकें। थाइमोल त्वचा के जरिए सूजन और दर्द कम करता है।
अजवाइन का सेवन बेहद लाभदायी है। यह बिना किसी साइड इफेक्ट के बड़ी-बड़ी परेशानियों से बचाने में मददगार है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सावधानी भी जरूरी है। गर्भवती महिलाओं और पाइल्स के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बिना अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





