- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पानीपुरी से पुचका तक:...
लाइफ स्टाइल
पानीपुरी से पुचका तक: गोलगप्पे की भाषा और स्वाद का सफर
Saba Naaz
20 Sept 2025 6:55 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : जब फूले हुए ये छोटे-छोटे गोल-गप्पे मुंह में जाकर फ्लेवर की बौछार करते हैं तो लोगों की बंद आंखें ही सबकुछ कह जाती हैं। वैसे तो भारत के हर कोने में ही गोल-गप्पे मिलते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में जहां यह पानी-पुरी है तो बंगाल में पुचका, मध्यप्रदेश में फुल्की तो ओडिशा में गुपचुप।
आइए फ्लेवर्स से भरे इन गोल-गप्पों के बारे में ऐसी ही कुछ रोचक बातें जानते हैं। नॉर्थ इंडिया में कहलाता है गोल-गप्पा पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर और नई दिल्ली का पसंदीदा स्नैक यहां गोल-गप्पा के नाम से मशहूर है। यहां गोल-गप्पे के दो वर्जन देखने को मिलते हैं, आटा और सूजी। इन गोल-गप्पों में काबुली मटर, मसले हुए आलू सौंठ की चटनी की फीलिंग होती है जिसे फिर चटपटे पुदीने वाले पानी में डुबोकर परोसा जाता है।
बंगाल में कहा जाता है पुचका
पश्विम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में गोल-गप्पों को पुचका या फुचका के नाम से जाना जाता है। यहां आपको ज्यादातर आटे से बने पुचके देखने को मिलते हैं, जिसमें आलू से ज्यादा काबुली मटर की फीलिंग होती है।
महाराष्ट्र में पानीपुरी
महाराष्ट्र में आपको रगड़ा पानी-पुरी खाने को मिलती है, जिसमें सफेद मटर और मसालों की फीलिंग के साथ-सथ खट्टी-मीठी चटनी का चटखारेदार स्वाद होता है। यहां उबले हुए आलू का इस्तेमाल कम ही होता है। गुजरात में भी इसे पानीपुरी के नाम से ही लोग जानते हैं।
पानी के बताशे
उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में गोल-गप्पों को पानी के बताशे भी कहा जाता है। वैसे भी कानपुर और लखनऊ में पानी के बताशों का एक बेहतरीन स्वाद आपको चखने को मिलता है। यहां सफेद मटर और मसले हुए उबले आलू की फीलिंग बताशों में होती है और इन्हें खट्टे-मीठे पानी में डुबो कर दिया जाता है।
गुपचुप घुल जाता है मुंह में
ओडिशा, हैदराबाद, बिहार व झारखंड के कुछ हिस्सों में गोल-गप्पे, गुपचुप के नाम से मशहूर हैं। यहां गुपचुप में आपको उबले आलू के साथ कच्चे प्याज की फीलिंग दी जाती है।
मध्यप्रदेश में है यह फुल्की
अपने हल्के-फुल्के रूप की वजह से मध्यप्रदेश में यह फुल्की के नाम से जाना जाता है। यहां के कुछ हिस्सों में फुल्की का बेहद ही अलग फ्लेवर आपको चखने को मिलता है।
गोल-गप्पों के पानी के ये फ्लेवर हैं सबसे फेमस
गार्लिंक या लहसुन का फ्लेवर
पुदीने का ताजगीभरा स्वाद
हींग फ्लेवर
पानी का खट्टा-मीठा स्वाद
हींग और इमली का चटपटा स्वाद
कच्चे आम का फ्लेवर
जीरे वाला पानी
धनिया-पुदीने का फ्रेश स्वाद
Tagsपानीपुरीपुचकागोलगप्पेभाषाPanipuriPuchkaGolgappaBhashaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





