- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कमल, गुड़हल से मौलश्री...
लाइफ स्टाइल
कमल, गुड़हल से मौलश्री तक... गर्मियों में ट्राई करें 'फूलों' से बनी चाय
SHIDDHANT
17 April 2026 8:38 PM IST

x
Delhi दिल्ली। गर्मियों में चाय के शौकीनों के लिए मुश्किल हो जाती है। गरम चाय शरीर को और गर्म कर देती है, पसीना बढ़ाती है, और कभी-कभी थकान भी महसूस होती है, लेकिन अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं और गर्मी में भी ताजगी और एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो फूलों से बनी हर्बल टी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है।
आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। ये फूल न सिर्फ पूजा और श्रृंगार में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में शरीर और मन दोनों को ताजगी और एनर्जी देने में भी मदद करते हैं। इन फूलों से बनी चाय एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाती है, तनाव कम करती है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है।
कमल की चाय गर्मी में बुखार, प्यास और जलन से राहत देती है। यह मन को शांत रखती है और अच्छी नींद लाती है। गुड़हल या हिबिस्कस विटामिन सी से भरपूर होती है। इससे बनी चाय ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है, इम्युनिटी बूस्ट करती है और त्वचा को चमकदार बनाती है। गर्मी में यह शरीर को ठंडक प्रदान करती है। वहीं, गुलाब की चाय गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चाय है। यह मूड अच्छा रखती है, तनाव कम करती है, त्वचा निखारती है और दिन भर की थकान दूर करती है। पाचन भी सुधारती है।
पारिजात या हरसिंगार की चाय जोड़ों के दर्द, सूजन और बुखार में रामबाण है। सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाती है। बनफशा की चाय खांसी, सांस की समस्या और त्वचा रोगों में फायदेमंद और तनाव दूर करके मन को शांत रखती है। वहीं, कृष्णकमल या पैशन फ्लावर की चाय चिंता, अनिद्रा और तनाव दूर करने में बेहद उपयोगी है। यह अच्छी नींद लाती और मूड सुधारती है।
मौलश्री की चाय बुखार, पुरानी खांसी और त्वचा की समस्याओं में राहत देती है। इस फूल को सर्वगुण संपन्न कहा जाता है। यह तनाव दूर करने में भी कारगर है। विष्णुकांता की चाय याददाश्त बढ़ाती है, दिमाग शांत रखती और एनर्जी बूस्ट करती है। इसका नीला रंग बदलना भी आकर्षक है। वहीं, सूरजमुखी और जैस्मिन की चाय बुखार, सूजन और चिंता दूर करने में मददगार है। लैवेंडर की चाय रिलैक्सेशन के लिए सबसे अच्छी होती है, त्वचा चमकाती है और गर्मी की थकान मिटाती है।
फूलों की चाय घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में 1-2 चम्मच सूखे या ताजे फूल डालें। 5-10 मिनट ढककर रखें। फिर छान लें। स्वाद के अनुसार इसमें शहद और नींबू मिला सकते हैं। रोजाना 1-2 कप पीने से गर्मी में भी शरीर ठंडा, मन शांत और एनर्जी बनी रहती है।
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है और गर्मी से होने वाली समस्याएं कम हो जाती हैं। हालांकि, अगर किसी फूल से एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस्तेमाल करें।
Tagsहर्बल टीफूलों की चायगर्मी में हेल्दी ड्रिंकआयुर्वेदिक उपायइम्युनिटी बूस्टरहिबिस्कस टीगुलाब चायलैवेंडर टीनेचुरल ड्रिंकसमर हेल्थ टिप्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





