लाइफ स्टाइल

करीना कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक, इंस्टा की एक पोस्ट से कमाती हैं इतने पैसे, देखिए लिस्ट

Rounak Dey
11 Aug 2022 11:23 AM GMT
करीना कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक, इंस्टा की एक पोस्ट से कमाती हैं इतने पैसे, देखिए लिस्ट
x
आलिया एक इंस्टा पोस्ट के बदले 85 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे अपने फिल्मों की फीस को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते हैं। लेकिन आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे उनके इंस्टाग्राम से कितने पैसे मिलते हैं। इस लिस्ट में कई बड़ी-बड़ी हसीनाओं का नाम शामिल है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपने हर पल को उनके साथ शेयर करते हैं। स्टार्स अपनी फिल्मों के अलावा फैशन सेंस के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं, जिसकी झलक ज्यादातर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से ही मिलती है। करीना कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक खूब कमाते हैं इंस्टाग्राम से करोड़ों रुपए। देखिए लिस्ट।


करीना कपूर

करीना कपूर (Kareena Kapoor) को इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं अपने एक पोस्ट के लिए 1 करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं।

कैटरीना कैफ

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया पर अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें एक पोस्ट के बदले 97 लाख रुपये मिलते हैं। बता दें कि इंस्टा पर उन्हें 66 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने जलवे बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का सोशल मीडिया पर काफी क्रेज़ हैं। एक्ट्रेस किसी ब्रांड के लिए पोस्ट करने पर लगभग 1.80 करोड़ की फीस वसूलती हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की भी इंस्टाग्राम पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक पोस्ट के लिए उन्हें 95 लाख रुपये की मोटी रकम मिलती है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का भी इस लिस्ट में नाम है, जिनका नाम बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। आलिया एक इंस्टा पोस्ट के बदले 85 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।


Next Story