लाइफ स्टाइल

दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर निया शर्मा तक, ये हैं खतरों के खिलाड़ी की धाकड़ हसीनाएं

Manish Sahu
28 July 2023 11:39 AM GMT
दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर निया शर्मा तक, ये हैं खतरों के खिलाड़ी की धाकड़ हसीनाएं
x
लाइफस्टाइल: एक वक्त पर टीवी की बहुएं सिर्फ अपने किरदार के नाम से ही जानी जाती थी। लेकिन जबसे सोशल मीडिया और रियलिटी शोज का ट्रेंड शुरू हुआ है, तब से टेलीविजन की बहुओं ने अपनी अलग पहचान बनाई है। हिना खान हो, दिव्यांका त्रिपाठी हो या छोटे परदे की कोई भी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर सभी के लाखों में फॉलोअर्स हैं। टीवी की लगभग सभी बहुएं, डांस से लेकर कॉमेडी तक, कई रियलिटी शोज में अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। यहां तक कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी टीवी की इन धाकड़ हसीनाओं ने धमाकेदार स्टंट्स किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि टेलीविजन की कौन-कौन सी एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो में अपने निडर रवैये से ऑडियन्स को सरप्राइज कर चुकी हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी
टेलीविजन की 'इशि मां' दिव्यांका भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में नजर आई थीं। इस सीजन में दिव्यांका ने एकदम फेयरलेस दिखाई दी थी। वह किसी भी स्टंट को करने से नहीं घबराती थी। यहां तक कि फैंस ने तो उन्हें विनर भी मान लिया था और अगर पूरे सीजन की परफॉर्मेंस पर नजर डाली जाए, तो वाकई दिव्यांका ने विनर वाली परफॉर्मेंस ही दी थी। हालांकि, यह सीजन अर्जुन बिजलानी ने जीता था। जिसकी वजह से मेकर्स पर पक्षपात का आरोप भी लगा था।
हिना खान
हिना खान भी खतरों के खिलाड़ी के एक सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। वह इस सीजन में यानी सीजन 13 में भी चैलेंजर के तौर पर नजर आ रही हैं। हालांकि, हिना खान ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी नहीं जीती थी लेकिन उनके स्टंट्स और रोहित शेट्टी के साथ उनकी ट्यूनिंग को फैंस ने काफी पसंद किया था।
निया शर्मा
निया शर्मा टेलीविजन की बेबाक हसीनाओं में से एक हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं और कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं लेकिन निया ने हमेशा हर बात का बहुत बहादुरी से सामना किया है और यही बहादुरी उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाई थी। हालांकि, पहले कुछ स्टंट्स के दौरान वह घबराती हुई दिखी थीं लेकिन फिर उन्होंने अच्छा परफॉर्म किया था।
रूबीना दिलैक
टीवी का पॉपुलर फेस रहीं रूबीना दिलैक भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकी हैं। वैसे सिर्फ खतरों के खिलाड़ी ही नहीं, रूबीना झलक दिखला जा और बिग बॉस में भी दिखाई दी हैं। बिग बॉस का खिताब तो वह अपने नाम भी कर चुकी हैं। रूबीना ने अपने स्टंट्स से भी फैंस का दिल जीता था।
Next Story