लाइफ स्टाइल

ब्रेकफास्ट से सॉस तक – आपकी प्लेट में छिपी है ज़रूरत से ज़्यादा चीनी

Saba Naaz
29 Sept 2025 5:00 PM IST
ब्रेकफास्ट से सॉस तक – आपकी प्लेट में छिपी है ज़रूरत से ज़्यादा चीनी
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : अगर आप सोचते हैं कि आप चीनी का सेवन सिर्फ मिठाई या मीठे पेय पदार्थों के ज़रिए कर रहे हैं, तो आप गलत हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हमारी रोज़मर्रा की डाइट में कई ऐसी चीज़ें शामिल हैं, जो “छिपी हुई शक्कर” (hidden sugar) से भरपूर होती हैं। इनमें से कई तो हेल्दी मानी जाने वाली चीजें भी हैं — जैसे ब्रेकफास्ट सीरियल, ग्रेनोला बार और यहां तक कि टोमैटो सॉस भी।
त्योहारी सीज़न में जहां मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है, वहीं यह रिपोर्ट बताती है कि असली खतरा रोजमर्रा के 'नॉन-डेज़र्ट' फूड्स में छिपा है। ये हैं वो 5 चीजें जिनसे सबसे ज्यादा चीनी आपके शरीर में पहुंच रही है:
ब्रेकफास्ट सीरियल
स्वस्थ नाश्ते के रूप में प्रचलित ब्रेकफास्ट सीरियल्स में अक्सर प्रति सर्विंग 2 से 3 चम्मच तक चीनी होती है। कई बार 'हनी', 'चॉकलेट' या 'फ्रूट फ्लेवर' के नाम पर इसमें अतिरिक्त शक्कर मिलाई जाती है।
फ्लेवर युक्त दही (Flavored Yogurt)
दही को हेल्दी माना जाता है, लेकिन फ्लेवर वाले दही में 10-20 ग्राम तक चीनी हो सकती है — जो कि एक सॉफ्ट ड्रिंक के बराबर होती है।
पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स
फलों के जूस को अक्सर हेल्दी समझा जाता है, लेकिन इनमें चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। एक ग्लास पैकेज्ड ऑरेंज जूस में लगभग 6-8 चम्मच तक चीनी हो सकती है।
टोमैटो सॉस और चटनी
अक्सर खाना स्वादिष्ट बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सॉस और चटनियों में बहुत अधिक मात्रा में चीनी होती है। 1 टेबलस्पून टमाटर सॉस में करीब 1 चम्मच चीनी छुपी हो सकती है।
पैकेज्ड ब्रेड और बेकरी उत्पाद
पाव, बन और कई ब्रेड्स में भी चीनी डाली जाती है। खासकर व्हाइट ब्रेड या फ्रूट ब्रेड में "छिपी हुई" शक्कर आम होती है।
Next Story