लाइफ स्टाइल

French Toast: ट्राई करें ये डिश, नाश्ते के लिए है परफेक्ट

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 8:14 AM IST
French Toast: ट्राई करें  ये डिश, नाश्ते के लिए है परफेक्ट
x
French Toast: फ्रेंच टोस्ट एक शानदार चोइस है। यह बड़ों के साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। इसे बनाना बहुत आसान है। इसके साथ आप गरम चाय या कॉफी भी सर्व करें आप अगर कुकिंग करना सीख रहे हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं और बच्चों को भी ये डिश बनाना सिखा सकते हैं।
सामग्री Ingredients
अंडे - 2
ब्रेड - 4 स्लाइस
नमक
काली मिर्च पाउडर
मक्खन - 4 छोटा चम्मच
विधि Recipe
- सबसे पहले एक बर्तन में अंडे को तोड़कर डालें। फिर उसमें अपने
हिसाब से नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें।
- अब फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन को गरम करें।
- ब्रेड की स्लाइस को लेकर उसे अंडे के मिश्रण में डिप कर लें।
- इसके बाद इसे पैन में रखकर सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।
- इसी तरह ब्रेड को पलटे से पलट कर दूसरी तरफ भी सेंक लें।
- जब ब्रेड दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें।
- इसे मक्खन, चिली सॉस, टोमेटो सॉस या चटनी के साथ परोसें।
Next Story