लाइफ स्टाइल

FRENCH FRIES RECIPE: बनाइये टेस्टी फ्रेंच फ्राइज घर पर जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
15 Jun 2024 3:17 AM GMT
FRENCH FRIES RECIPE: बनाइये टेस्टी फ्रेंच फ्राइज घर पर जानिए रेसिपी
x
FRENCH FRIES RECIPE:फ्रेंच फ्राइज का नाम सुनते ही बच्चे खुशी के मारे उछलने लगते हैं। इसका स्वाद ऐसा होता है कि बड़े लोग भी इसे बहुत चाव से खाते हैं। फ्रेंच फ्राइज बनाना बेहद आसान है और ये फास्ट फूड के तौर पर दुनियाभर में काफी फेमसFAMOUS है। सुबह या शाम को अक्सर लोग चाय के साथ स्नैक्स SNACKS लेना पसंद करते हैं। नमकीन, भुजिया, समोसा और मठरी तो लगभग हर घर में खाए जाते हैं, क्यों ना इस बार चाय के साथ फ्रेंच फ्राइज बनाए जाएं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बिल्कुल रेस्तरां स्टाइल फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी RECIPE। इसे फॉलो FOLLOW करने पर आपको यह स्वादिष्ट डिश DISH तैयार करने में जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
बड़े आलू – 5-6
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
ठंडा पानी
नींबू रस – 1 टी स्पून (वैकल्पिक)
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आलू लें और एक-एक कर उनका छिलका उतार लें। इसके बाद आलू को लंबाई में थोड़ा मोटा काट लें।
- इसके लिए वेजिटेबल चॉपर VEGETABLE CHOPPER का भी सहारा ले सकते हैं। अब इसके बाद एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी लेकर कटे हुए आलू पानी में डाल दें।
- पानी को ठंडा करने के लिए उसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। इसके बाद आलू को तब तक पानी से धोएं जब तक कि आलू का स्टार्च पूरी तरह से साफ न हो जाए।
- फिर आलू को पानी से निकालकर रसोई के तौलिया पर डालकर ड्राई करें। ऐसा करने से आलू की नमी हट जाएगी।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम MEDIUM आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें आलू के पीसेस डालें और डीप फ्राई करें।
- आलू को अच्छी तरह से तलने में 6-7 मिनट लगेंगे। ध्यान रहे की आलू को सुनहरा होने तक फ्राई नहीं करना है।
- इसके बाद आलू को एक प्लेट PLATE में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। जब आलू पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो इन्हें एक बार फिर तेल में डालकर डीप फ्राई करें।
- इस बार आलू को चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसके बाद प्लेट में निकाल लें।
- अब फ्रेंच फ्राइज में लाल मिर्च पाउडर, नमक और नींबू रस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार है फ्रेंच फ्राइज FRENCH FRIES। इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
Next Story