लाइफ स्टाइल

Fox Nut : प्रेग्नेंसी में होगा भरपूर फायदा, डाइट में करें इस चीज का सेवन

Rani Sahu
26 Nov 2022 8:33 AM GMT
Fox Nut : प्रेग्नेंसी में होगा भरपूर फायदा, डाइट में करें इस चीज का सेवन
x
प्रेग्नेंसी (pregnancy) के दौरान महिलाओं को अपनी हेल्थ का खासा ध्यान रखना पड़ता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी भी चीज को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी होता है। गौर हो कि गर्भवती महिला जिस भी चीज का सेवन करती है, वह बच्चे के स्वास्थ्य पर भी असर करता है। ऐसे में महिलाएं अपने खाने-पीने को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं। आपको बता दें कि प्रेग्नेंट महिलाएं मखाने का सेवन कर सकती हैं। इसमें आयरन, कैलोरी, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
थकान होती है दूर
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए मखाना (Fox Nut) खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से उन्हें कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करने से गर्भावस्था के दौरान आने वाली समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसके अलावा गर्भावस्था में होने वाली थकान और शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
मखाना हड्डियों को भी मजबूत करने में भी मदद करता है। खासकर 40 के बाद महिलाओं को हड्डियों की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या का सेवन कर रही हैं, तो आप मखाने का सेवन कर सकती हैं। 100 ग्राम मखाने में करीबन 60 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है, यह हड्डियों की समस्याएं दूर करने में मदद करता है।
एनर्जी को रखे बरकरार
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कमजोरी होने लगती है। मखाना को डाइट में शामिल करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। बता दें कि इसमें पाए जाने वाला हैल्दी फैट और लो कैलोरी आपके शरीर को स्वस्थ रखेगी।
स्किन रखे ग्लोइंग
आपको बता दें किमखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मदद करेंगे। नियमित इसका सेवन करने आपकी त्वचा निखरेगी। इसके अलावा, सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में भी मखाना आपकी मदद करेगा। सबसे जरूरी बात कि मखाना का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल में रहेगा। इसे खाने से आपका पेट भी भरा रहेगा।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story