- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इन 6 वजहों से आपको रोज...

x
चाहिए भीगे बादाम
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि 'तुम्हें तो कुछ याद ही नहीं रहता....बादाम खाओ...'। असल में बादाम गुणों की खान होते हैं। बादाम खाने से सिर्फ याददाश्त ही तेज नहीं होती है, बल्कि डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी बू्स्ट करने तक इसके कई फायदे हैं। बादाम में विटामिन ई, डाइट्ररी फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका ग्लाइेसमिक लोड डीरो होता है और यही कारण है कि इसे डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, भीगे हुए बादाम खाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। रातभर बादाम भिगोकर, सुबह इसे छिलका उतार कर खाएं, इससे शरीर को 6 बड़े लाभ मिल सकते हैं। इस बारे में फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइटिशियन सिमरन सैनी जानकारी दे रही हैं।
बादाम से इम्यूनिटी बूस्ट होती है
किसी भी बीमारी से बचाव के लिए हमारी इम्यूनिटी का अच्छा होना जरूरी है। बादाम खाने से इम्यूनिटी में सुधार होता है। यह न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। जिन लोगों में खून की कमी है, उन्हें बादाम जरूर खाना चाहिए।
बादाम से डाइजेशन सुधरता है
बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन-के, विटामिन-ई, प्रोटीन, फाइबर, कॉपर और जिंक भरपूर होता है। यह डाइजेशन को सुधारता है। जब बादाम को पानी मे भिगोया जाता है, तो उसमें से एक खास एंजाइम निकलता है। जो डाइजेशन को सुधारता है और फैट को कम करता है।
याददाश्त को मजबूत करता है बादाम
बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है। खासकर, बच्चों के दिमाग के सही विकास के लिए उन्हें रोज बादाम देने चाहिए। इसे ब्रेन सेल्स रिपेयर होती हैं, आईक्यू लेवल बढ़ता है और दिमाग तेज होता है।
दिल की सेहत के लिए बादाम (Heart Health)
बादाम खाना दिल के लिए भी अच्छा होता है। ये बैड कोलेस्ट्रोल को कम कर गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ावा देते हैं। बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। जिसकी वजह से ये दिल को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।
प्रेग्नेंसी में बादाम
बादाम में फोलिक एसिड अधिक मात्रा में होता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के ब्रेन और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के डेवेलेपमेंट में मदद करता है। भीगे हुए बादाम, सूखे बादाम की तुलना में पचाने में भी आसान होते हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं (प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव) को भीगे बादाम ही खाने चाहिए।
शरीर को मिलती है एनर्जी
बादाम एनर्जी का अच्छा सोर्स है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और बाकी न्यू्ट्रिएंट्स बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। ये कमजोरी दूर कर, शरीर को एनर्जी देता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
रोज कितने बादाम खाने चाहिए?
रोज लगभग 5-7 भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। इससे सेहत को कई लाभ होते हैं।
सूखे बादाम और भीगे हुए बादाम में क्या बेहतर है?
बादाम के ऊपर मौजूद ब्राउन छिलके में टैनिन होता है। बादाम भिगोने से ये छिलका उतर जाता है और बादाम के पोषक तत्व शरीर तक सही से पहुंचते हैं। इसकी गर्म तासीर भी भिगोने से बैलेंस होती है।
Next Story





