लाइफ स्टाइल

खूबसूरत लुक के लिए इस कजरी तीज इन मेकअप लुक को करें क्रिएट, लगेंगी खूबसूरत

SANTOSI TANDI
2 Sep 2023 5:43 AM GMT
खूबसूरत लुक के लिए इस कजरी तीज इन मेकअप लुक को करें क्रिएट, लगेंगी खूबसूरत
x
लगेंगी खूबसूरत
महिलाओं को सजने-संवरने के लिए किसी त्योहार की जरूरत नहीं होती है। लेकिन जब खास दिखना हो तो वो इन दिनों का इंतजार काफी बेसब्री से करती हैं। कजरी तीज का त्योहार आने वाला है। ऐसे में महिलाओं की तैयारियां भी पूरी हो गई होगी। कपड़े कौन से पहनने हैं और उसके साथ कौन सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगेगी। लेकिन कंफ्यूजन इस बात का है कि मेकअप लुक कैसे क्रिएट करें? इसके लिए आप यहां बताए गए लुक्स को ट्राई कर सकती हैं और इस कजरी तीज सबसे अलग नजर आ सकती हैं।
ट्रेडिशनल रेड एंड गोल्डन लुक
त्योहार के दिन हर किसी को अच्छा लगता है कि वो ट्रेडिशनल लुक में रेडी हो। अगर आप भी पसंद करती हैं ऐसे लुक को तो इसके लिए आप रेड एंड गोल्डन लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसके लिए आपको अपने मेकअप बेस को फ्लॉलेस तरीके के रेडी करना होगा।
सबसे पहले अपने फेस टोन के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं और कंसीलर भी।
फिर लूज पाउडर से इसे सेट करें।
अब अपनी आंखों पर रेड कलर लेकर स्मज करें।
इसके बाद उसमें गोल्डन कलर एड करें।
विंग आईलाइनर लगाएं और आईलैशेज को मस्कारा से सेट करें।
अब चीक्स, नोज और आईलीड पर हाइलाइटर लगाएं और लुक को कंप्लीट करें।
इस तरीके से आप कजरी तीज के लिए रेडी हो जाएंगी।
न्यूड मेकअप लुक
त्योहार पर महिलाएं सजना-सवरना काफी पसंद करती हैं। लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो वर्किंग होती हैं और ज्यादा तैयार होने का समय उनके पास नहीं होता है। ऐसी महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट लुक है न्यूड मेकअप (हरियाली तीज मेकअप लुक)। इसे करने में समय भी कम लगता है साथ ही दिखने में सिंपल लगता है। अगर आप हैवी साड़ी या लहंगा पहन रही हैं तो इस तरीके के लुक को ट्राई कर सकती हैं।
इसके लिए आपको अपने फेस के लिए फाउंडेशन, कंसीलर और लूज पाउडर का इस्तेमाल करना है।
इसके साथ पीच कलर का ब्लश लगाना है।
आई मेकअप को भी न्यूट्रल शेड से हाईलाइट करना है।
लिपस्टिक कलर में आप मॉव ब्राउन, लाइट पिंक या फिर पीच शेड ट्राई कर सकती हैं।
इस तरीके से आपका लुक कजरी तीज के लिए तैयार हो जाएगा।
टिप्स: आप इसके साथ हेयर स्टाइल को थोड़ा सा हैवी लुक दे सकती हैं।
बोल्ड आई मेकअप लुक
कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें अपनी आंखों को हाईलाइट करना काफी पसंद होता है। अगर आपको भी ऐसा कुछ पसंद है तो इसके लिए आप आई मेकअप (मेकअप क्रिएट करने का तरीका) को अच्छे से क्रिएट कर सकती हैं।
सबसे पहले अपनी आंखों पर कंसीलर लगाएं और स्मूथ फिनिशिंग दें।
अब इसमें विंग आईलाइनर को चौड़ा करके लगाएं।
इसके बाद अपने फेस का बेस सेट करें और पिंक ब्लश का इस्तेमाल करें।
इस बात का ध्यान रखें की अगर आप आंखों को हाईलाइट कर रही हैं तो लिपस्टिक कलर को थोड़ा लाइट रखें।
इस तरीके से आपका मॉर्डन कजरी तीज लुक रेडी हो जाएगा।
टिप्स: इस तरीके के लुक आप सूट के साथ क्रिएट कर सकती हैं।
इस तरीके के और भी मेकअप लुक्स हैं जो आप इस फेस्टिवल पर ट्राई कर सकती हैं और सबसे अलग लग सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story