लाइफ स्टाइल

Food Recipe:घर पर जल्दी से बनाएं स्वादिष्ट पीनट बटर

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 6:47 AM IST
Food Recipe:घर पर जल्दी से बनाएं स्वादिष्ट पीनट बटर
x
Food Recipe: कुछ पीनट बटर में शुगर की मात्रा भी मौजूद होती है. इसलिए ज्यादा खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए आप घर पर भी इसे तैयार कर सकते हैं, इस पीनट बटर को आप कम से कम 15 दिनों तक स्टोर कर रख सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में|
सामग्री
पीनट बटर बनाने के लिए आपको 200 ग्राम मूंगफली
1/4 चम्मच नमक
1 चम्मच शहद
6-7 खजूर और
2 चम्मच मूंगफली का तेल या देसी घी की जरूरत होगी.
ऐसे बनाएं पीनट बटर
इसके लिए सबसे पहले एक पैन में मूंगफली डालकर हल्की भूरी होने तक ड्राई रोस्ट कर लें.
इसके बाद मूंगफली को कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
हल्की ठंडी हो जाने के लिए मूंगफली को एक कपड़े में बांध लें और इसे हाथों की मदद से हल्का रगड़ लें. ऐसा करने पर मूंगफली से छिलके उतर जाएंगे.
छिलके उतरी मूंगफली को एक मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें.
अब, जार में 1/4 चम्मच नमक, 1 चम्मच शहद, 6-7 खजूर और 2 चम्मच मूंगफली का तेल डालकर एक बार फिर मिक्सर को चला लें.
इतना करते ही आपका शुगर फ्री और टेस्टी पीनट बटर बनकर तैयार हो जाएगा|
Next Story