लाइफ स्टाइल

Food For Liver: आपके लिवर के 'दोस्त' हैं ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

Tulsi Rao
20 Sept 2022 8:53 AM IST
Food For Liver: आपके लिवर के दोस्त हैं ये 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल
x

कॉफी उजनता से रिश्ता वेबडेस्क।जनता से रिश्ता वेबडेस्कन सबसे अच्छे पेय पदार्थों में से एक है जिसकी मदद सो आप लीवर की सेहत को बेहतर रख सकते हैं. कई स्टडीज से पता चला है कि कॉफी पीने से लीवर की बीमारी से बचाव होता है, यहां तक कि उन लोगों में भी जिन्हें पहले से ही इस अंग की समस्या है. ये सिरोसिस, लिवर डैमेज और लिवर कैंसर से बचाव करता है.

अंगूर
अंगूर में कई तरह के फायदेमंद प्लांट कंपाउंड होते हैं. इनमें सबसे फेमस रेस्वेराट्रोल है जिसके कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं. कई जानवरों पर की गई स्टडीज से पता चला है कि अंगूर और अंगूर के रस से लीवर को फायदा हो सकता है, जिनमें सूजन कम करना, लिवर डैमेज को रोकना और एंटीऑक्सीडेंट का स्तर बढ़ाना शामिल है.
चुकंदर का जूस
चुकंदर का रस हमेशा से सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है. कई चूहे के अध्ययनों से पता चला है कि ये जूस लीवर में ऑक्सीडेटिव डैमेड और सूजन को कम करने में मदद करता है, साथ ही नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन एंजाइम को भी बढ़ाता है. इसलिए रोजा एक ग्लास बीट रूट जूस जरूर पीना चाहिए.
नट्स
नट्स में फैट, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और कई फायदेमंद प्लांट बेस्ड कंपाउंड पाए जाते हैं जो हमारी सेहत को बेहतर रखने में मदद करते हैं. नट्स दिल के स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर होते ही हैं, लेकिन लिवर को भी फायदा पहुंचाते हैं. इसे खाने से फैटी लिवर के खतरे को कम किया जा सकता है.
फैटी फिश
फैटी मछली में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हेल्दी फैट होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम कर देते हैं. ओमेगा -3 से भरपूर वसायुक्त मछली का सेवन आपके लीवर के लिए फायदेमंद होता है.
Next Story