- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Holi से पहले खाद्य...
लाइफ स्टाइल
Holi से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, गौतमबुद्ध नगर में 8 खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
SHIDDHANT
26 Feb 2026 8:56 PM IST

x
Gautam Buddha Nagar गौतमबुद्ध नगर। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जनपद गौतमबुद्ध नगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीमों ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने तैयार दाल का एक नमूना लिया। वहीं, उद्योग विहार इकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा स्थित एक दुकान से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र नाथ वर्मा और मालती की टीम ने यमुना गौर सिटी, दनकौर स्थित दुकान से नमकीन का नमूना तथा सिकंदराबाद रोड, दनकौर स्थित एक दुकान से खोया का एक नमूना लिया।
इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ.पी. सिंह और एस.के. पांडेय की टीम ने सेक्टर-49 बरौला स्थित दुकान से कलाकंद का नमूना और बेसन के लड्डू का नमूना संग्रहित किया। सेक्टर-63 नोएडा स्थित मिठाई की दुकान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज और रितु सक्सेना की टीम ने गुझिया का नमूना लिया, जबकि रेलवे रोड दादरी स्थित एक डेयरी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता और सय्यद इबादुल्लाह की टीम ने घी का नमूना जांच के लिए लिया। इस प्रकार कुल 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि किसी भी नमूने में मिलावट या मानक के विपरीत सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि जनपदवासियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
Tagsगौतमबुद्ध नगरहोली 2026खाद्य सुरक्षा विभागमिलावटखोरी रोकथाममिठाईखोयादालनमकीनगुझियाकलाकंदबेसन के लड्डूघीप्रयोगशाला परीक्षणउपभोक्ता सुरक्षासतर्कता अभियानGreater Noidaदनकौरसेक्टर-49 बरौलासेक्टर-63 नोएडारेलवे रोड दादरीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





