लाइफ स्टाइल

Food Around World: मुगलई खाना में ट्राई करें स्नैक से लेकर मीठे तक ये 7 स्पेशल डिशेज

Kunti Dhruw
3 Jan 2022 3:54 PM GMT
Food Around World: मुगलई खाना में ट्राई करें स्नैक से लेकर मीठे तक ये 7 स्पेशल डिशेज
x
भारत (India) में दुनिया भर की कई तरह की डिश (Dishes) मशहूर है।

भारत (India) में दुनिया भर की कई तरह की डिश (Dishes) मशहूर है। जब भारत में मुगल शासक आए थे, तभी से यहां पर मुगलई खाने (mughlai dishes) का ट्रेंड बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ढेर सारे मसाले और फ्लेवर के साथ मुगलई डिश काफी स्वादिष्ट लगती है, लेकिन जब भी हम मुगलई खाने की बात करते हैं तो हमारे जहन में सिर्फ बिरयानी, चिकन, मीट का ही ख्याल आता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी मुगलई डिश जो आप स्नैक से लेकर स्वीट डिश तक में बना सकते हैं। अगर आप कोई पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो इस बार अपनी गेस्ट को चाइनीज, इटालियन छोड़कर मुगलई मील टेस्ट कराएं...

स्नेक्स में बनाएं मुगलई कबाब
वैसे तो भारत में कई तरीके के वेज और नॉन वेज कबाब बनाए जाते हैं, लेकिन जब मुगलई कबाब की बात हो तो यह काफी फेमस है। इसमें इस्तेमाल होने वाला मटन या चिकन मुंह में आइसक्रीम की तरह घुल जाता है। इसे पहले घंटों तक मैरिनेट किया जाता है फिर तंदूर में धीमी आंच पर पकाया जाता है। इस बेस्ट स्ट्रीट फूड को रूमाली रोटी के साथ सर्व किया जाता है।
हलीम
अब आप सोच रहे होंगे कि यह हलीम क्या होता है? आपको बता दें कि हलीमा खिचड़ी का नॉनवेजिटेरियन वर्जन है, लेकिन इसमें चावल नहीं बल्कि गेहूं, जौ और मीट को मिलाकर पकाया जाता है। इसमें मटन पीस, मटन कीमा के साथ ही चिकन भी डाला जाता है। साथ ही इसमें दाल और ढेर सारे मसालों को ऐड करके फ्लेवर दिया जाता और धीमी आंच पर घंटों तक पकाया जाता है।
मुर्ग मुसल्लम

यूं तो आपने कई चिकन डिशेज खाई होंगी, लेकिन मुर्ग मुसल्लम की बात ही कुछ और है। इसमें बिना कटे पूरे चिकन को ढेर सारे मसालों के साथ घंटों तक मैरिनेट किया जाता है और कई सारे मसाले और फ्लेवर्स डालकर धीमी आंच पर तैयार किया जाता है। यह एक बेहतरीन पार्टी स्नैक या मेन कोर्स हो सकता है।
मुगलई मटन रोगन जोश
जब भी कभी मटन का जिक्र होता है तो सबसे पहले रोगन जोश का ख्याल आता है। मटन प्रेमियों को सर्दियों के दिनों में मटन रोगन जोश खाना बहुत पसंद होता है। इसमें बड़े-बड़े मटन पीस के साथ खूब सारे इंडियन मसाले जैसे- सौंफ, सोंठ, अदरक, लहसुन डाले जाते हैं। इसे आमतौर पर रोटी, कीमा पराठा या प्लेन पराठे के साथ खाया जाता है।
मुगलई पराठा

यूं तो आपने कई तरीके के पराठे खाए होंगे। जिसमें भरवां परांठे या लच्छेदार पराठे शामिल होंगे, लेकिन मुगलई पराठा की बात ही कुछ और होती है। ये बेहद ही सॉफ्ट और घी से भरा होता है और इसमें कीमा की स्टफिंग होती है। इसे आमतौर पर चिकन करी, मटन करी या हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
मुगलई बिरयानी

भारत में अलग-अलग तरीके की बिरयानी बनाई जाती है। लखनऊ अपने बिरयानी के टेस्ट को लेकर काफी फेमस है। लेकिन अगर आप लखनवी बिरयानी के अलावा कोई और बिरयानी ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार मुगलई बिरियानी जरूर ट्राई करें। इसे ढेर सारे मसाले, चावल और चिकन-मटन के साथ पकाया जाता है। इसे कच्चे प्याज, हरी चटनी और दही-रायते के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें और राजघरानों की डिश का मजा लें।
शाही टुकड़ा

कोई भी पार्टी या ओकेज़न बिना मिठाई के पूरा नहीं होता है। ऐसे में अगर आप अपने गेस्ट को मुगलई स्वीट डिश खिलाना चाहते हैं तो उन्हें शाही टुकड़ा खिलाएं। लेकिन ये शाही टुकड़ा ब्रेड या अन्य किसी चीज से नहीं, बल्कि रोटी से बनाया जाता है। जी हां, इस डिश को रोटी, दूध और रबड़ी का उपयोग करके बनाया जाता है। साथ ही इसमें केसर, इलायची और दालचीनी स्वाद को और बढ़ाती है। ये मिठाई ठंडी और गर्म दोनों तरीके से खाई जा सकती है।
Next Story